फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   ट्रक पलटने से ढाबे के बाहर सो रहे वृद्घ की मौत

ट्रक पलटने से ढाबे के बाहर सो रहे वृद्घ की मौत

Mon, 13 May 2019 12:48 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 13 May 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
ट्रक पलटने से ढाबे के बाहर सो रहे वृद्घ की मौत
ट्रक पलटने से ढाबे के बाहर सो रहे वृद्ध की मौत
विज्ञापन

ललितपुर। झांसी से सागर रोड पर रविवार की सुबह ट्रक असंतुलित होकर पलट गया, जिससे ढाबा के बाहर सो रहे एक वृद्ध की मौत हो गई।
झांसी से सागर की ओर जा रहा ट्रक बाईपास स्थित गोविंदसागर बांध के पूंछा के पास स्थित चौहान ढाबा के पास पलट गया। इसकी चपेट में ढाबे के बाहर सो रहे वृद्ध गांधी (60) पुत्र हरनाम सिंह आ गया और ट्रक इसके ऊपर से पलटता चला गया, जिससे उसकी मौत हो गई। ट्रक चालक व क्लीनर ट्रक का शीशे तोड़कर बाहर निकल कर भाग गए। जानकारी मिलने पर सदर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

सदर चौकी इंचार्ज अरविंद कुमार ने बताया कि यह वृद्ध ढाबा के पास करीब तीस- चालीस वर्षों से रह रहा था। वह कहीं से भटकते हुए यहां आ गया था और यहीं रहने लगा था। ट्रक पलटने से वृद्ध उसकी चपेट में आ गया और मौत हो गई। शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed