फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   क्राइम: सांप के काटने से दो बच्चों समेत तीन की मौत

क्राइम: सांप के काटने से दो बच्चों समेत तीन की मौत

Mon, 24 Sep 2018 01:24 AM IST
Updated Mon, 24 Sep 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
क्राइम: सांप के काटने से दो बच्चों समेत तीन की मौत
सांप के काटने से दो बच्चों समेत तीन की मौत
विज्ञापन

ललितपुर। जाखलौन थानाक्षेत्र के दो अलग-अलग स्थानों पर सांप के काटने से झोपड़ी में सो रहे दो बच्चों और खेत पर काम कर रहे एक किसान की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने किसान का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

गनेशपुरा गांव निवासी नंदू (40) पुत्र ननू अहिरवार ढाई एकड़ जमीन पर खेती किसानी कर परिवार को भरण पोषण करता था। शनिवार की देर रात बदले मौसम के मिजाज को देख वह देर रात खेत पर एकत्रित उड़द की फसल को बारिश से बचाने के लिए त्रिपाल डालने जा पहुंचा। इसी दौरान उसे सांप ने काट लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। जानकारी होने पर मौके पर पहुंचे परिजनों ने झाड़ फूंक के लिये तांत्रिकों के पास ले गये। जहां हालत में सुधार न आता देख परिजन उसे जिला अस्पताल लाए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक चार भाईयों में बड़ा व उसके तीन पुत्र व तीन पुत्रियां हैं। वहीं, जहाजपुर निवासी मंगल सहरिया अपनी पत्नी व बच्चों के साथ शनिवार रात झोपड़ी में सो रहा था। इसी दौरान सांप ने नौ माह की उसकी बेटी अनुष्का को काट लिया। मासूम की चीख पुकार सुन परिजन आननफानन में आसपास के क्षेत्र में अंध विश्वास के चलते झाड़ फूंक के लिए घूमता रहा। तत्पश्चात मासूम को लेकर व देर रात जिला अस्पताल आया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुत्री की मौत के बाद मंगल जब वापस गांव पहुंचा। इसी दौरान सांप ने झोपड़ी में सो रहे उसके सात वर्षीय पुत्र शिवम को काट लिया। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गयी। एक गांव में एक ही रात में दो मासूमों की मौत से कोहराम मच गया। ग्रामीणों ने बताया कि इससे पूर्व भी मंगल के दो बच्चो की बीमारी के चलते मौत हो गयी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed