फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   क्राइम: तालबेहट पेज

क्राइम: तालबेहट पेज

Thu, 23 Aug 2018 08:36 AM IST
Updated Thu, 23 Aug 2018 08:36 AM IST
विज्ञापन
क्राइम: तालबेहट पेज
अवैध खनन करते जेसीबी और ट्रैक्टर पकड़ा
विज्ञापन

बार। बार कस्बा अंतर्गत कस्बे में चल रहे अवैध खनन की सूचना पर तालबेहट तहसीलदार अभिषेक सिंह ने एक जेसीबी मशीन और एक ट्रैक्टर को अवैध बालू के साथ अपने कब्जे में ले लिया। साथ ही दो आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने अवैध खनन की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

गौरतलब हो कि बार कस्बा और उसके आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध खनन का कारोबार धड़ल्ले से फल-फूल रहा है। इसमें बालू, मोरम, खंडा आदि का खनन वन विभाग एवं ग्राम पंचायतों की जमीनों पर अवैध रूप से किया जा रहा है। मंगलवार को अवैध खनन की सूचना मिलने पर जिलाधिकारी के आदेश पर तहसीलदार तालबेहट अभिषेक सिंह ने मौके पर पहुंचकर एक जेसीबी मशीन और एक ट्रैक्टर को अवैध खनन करते हुए मौके पर पाया। इसकी रिपोर्ट लेखपाल बार धर्मेंद्र सिंह ने थाना बार में देते हुए बताया कि आराजी संख्या 1775 में जो कि राजकीय इंटर कॉलेज के पास शगुन पत्नी भगवान दास कुशवाहा कि मकान के पीछे एक जेसीबी मशीन एवं ट्रैक्टर ग्राम पंचायत की जमीन में अवैध खनन कर रहे। इसकी सूचना पर थाना अध्यक्ष हाकिम सिंह ने पुलिस फोर्स के मौके पर पहुंचे और एक जेसीबी मशीन एक ट्रैक्टर को अपने कब्जे में लेकर थाना परिसर ले आए। पुलिस ने लेखपाल धर्मेंद्र सिंह की तहरीर पर बार के टूडासर मजरा निवासी नाथूराम पुत्र नृपत सिंह और जरावली निवासी छिद्दन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed