{"_id":"59e507b24f1c1b87698b60c4","slug":"71508181938-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मड़ावरा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मड़ावरा
Updated Tue, 17 Oct 2017 01:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिक्षा का मंदिर बना अखाड़ा
ग्रामीणों ने अध्यापक को पीटा
सौंरई(ललितपुर)। विकासखंड मड़ावरा अंतर्गत सौंरई गांव के प्राथमिक विद्यालय में ग्रामीणों ने सहायक अध्यापक के साथ मारपीट की। ग्रामीणों ने बताया कि अध्यापक शराब के नशे में था और बच्चों के साथ अभद्रता कर रहा था। वहीं प्रधानाध्यापक ने इस मामले में कुछ भी स्पष्ट बताने से इंकार कर दिया।
सौंरई गांव के प्राथमिक विद्यालय में तैनात सहायक अध्यापक सोमवार को स्कूल पहुंचे। इसके कुछ देर बाद ही गांव के कुछ लोग एकत्रित होकर आ गए और अध्यापक के साथ मारपीट करने लगे। ग्रामीणों ने बताया कि उक्त अध्यापक कभी कभार ही विद्यालय आते हैं और शराब के नशे में बच्चों से अभद्रता करते हैं। सोमवार को भी वह बच्चों के साथ गाली गलौज करते हुए अभद्रता कर रहे थे। इसी बात पर गुस्साए ग्रामीणों ने मारपीट कर दी। इसके बाद सहायक अध्यापक ने वहां से चले जाने में ही भलाई समझी। इस संबंध में प्रधानाचार्य जगदीश कुशवाहा ने बताया कि सहायक अध्यापक मानसिक रूप से अस्वस्थ हैं। इस कारण शायद बच्चों के साथ मारपीट कर दी होगी।