{"_id":"598b6dfe4f1c1baa7e8b460a","slug":"71502309886-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उप परिवहन आयुक्त ने किया जनपद का दौरा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
उप परिवहन आयुक्त ने किया जनपद का दौरा
Updated Thu, 10 Aug 2017 01:48 AM IST
विज्ञापन
उप परिवहन आयुक्त ने दिए वसूली में तेजी के निर्देश
ललितपुर। परिवहन विभाग के आगरा जोन से आए उप परिवहन आयुक्त एपी सिंह ने बुधवार को पहली बार जनपद का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने सबसे पहले सहायक परिवहन प्रवर्तन अधिकारी सुरेंद्र सिंह के साथ तालबेहट व महरौनी मार्ग पर चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग के दौरान परिवहन संबंधित प्रपत्र नहीं दिखाने व अन्य अनियमितताओं के चलते तीन बसों और एक पिकअप व ऑटो का चालन किया। इसके बाद उप परिवहन आयुक्त एआरटीओ कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने कार्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने समस्त पटलों पर जाकर कार्यों का जायजा लिया और संबंधित पटल के अभिलेख जांचे। इस दौरान उन्होंने कार्यालय में सब संतोषजनक पाया, लेकिन एआरटीओ प्रशासन सत्येंद्र सिंह को वसूली में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।