फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   क्राइम: अवैध शराब के खिलाफ की छापेमारी

क्राइम: अवैध शराब के खिलाफ की छापेमारी

Thu, 06 Sep 2018 02:17 AM IST
Updated Thu, 06 Sep 2018 02:17 AM IST
विज्ञापन
क्राइम: अवैध शराब के खिलाफ की छापेमारी
अवैध शराब के खिलाफ की छापेमारी
विज्ञापन

ललितपुर। अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के क्रम में बुधवार को पुलिस और आबकारी विभाग ने कार्रवाई करते हुए 24 सौ लीटर कच्ची शराब बरामद की। साथ ही करीब दस हजार किलोग्राम लहन नष्ट किया।

जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह व पुलिस अधीक्षक डॉ. ओपी सिंह के निर्देशन में हुई कार्रवाई में कोतवाली पुलिस और आबकारी टीम ने कुख्यात कबूतरा डेरा ग्राम चीरा में ताबड़तोड़ छापेमारी की। छापेमारी के दौरान कवूतरा डेरा से 24 सौ लीटर कच्ची शराब बारामद कर करीब दस हजार किलोग्राम लहन व अवैध शराब के निर्माण की भट्टियों को नष्ट किया।
विज्ञापन


इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक महिला को भी गिरफ्तार किया है। गौरतलब है कि नगर क्षेत्र में अवैध कच्ची शराब पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से बुधवार दोपहर आवकारी निरीक्षक संजीव कुमार तिवारी, अमित कुशवाहा व गौरव मिश्रा एवं कोतवाली प्रभारी ए के सिंह, मंडी चौकी इंचार्ज मंशीद खान, नई बस्ती चौकी इंचार्ज दिनेश सिंह परिहार, सदर चौकी इंचार्ज गनेश सिंह, गोविंद सागर चौकी इंचार्ज रज्जन लाल व दैलवारा चौकी इंचार्ज राम मिलन सहित भारी मात्रा में पुलिस व आबकारी सिपाहियों ने सयुक्त रूप से ग्राम चीरा में छापेमारी कार्रवाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed