फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   क्राइम: चोरी की 13 बाइक सहित दो चोर पकड़े

क्राइम: चोरी की 13 बाइक सहित दो चोर पकड़े

Mon, 16 Jul 2018 01:33 AM IST
Updated Mon, 16 Jul 2018 01:33 AM IST
विज्ञापन
क्राइम: चोरी की 13 बाइक सहित दो चोर पकड़े
चोरी की 13 बाइक सहित दो चोर पकड़े
विज्ञापन

ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र में आए दिन हो रही बाइक चोरी की वारदातों पर लगाम लगाने के लिए जुटी पुलिस को शनिवार की रात को बड़ी सफलता हाथ लगी। पुलिस ने शहर क्षेत्र में चेकिंग के दौरान दो बाइक चोरों को गिरफ्तार कर लिया। चोरों की निशानदेही पर पटसेमरा गांव बंद पड़े ट्यूबवेल से चोरी की 12 बाइक बरामद कर लीं। वहीं पुलिस को आता देख दो चोर मौके से भागने में सफल रहे। पुलिस ने चार चोरों के खिलाफ दो अलग अलग मुकदमा दर्ज किया है। एसपी ने पुलिस टीम को दस हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।
पुलिस लाइन सभागार में पत्रकार वार्ता कर पुलिस अधीक्षक डॉ. ओपी सिंह ने बताया कि शहर में लगातार बाइक चोरी की घटनाएं बढ़ रही थी। इस दौरान शनिवार की रात कोतवाली पुलिस घंटाघर के पास वाहन चेकिंग कर रही थी। तभी बिना नंबर व बिना नंबर प्लेट की दो बाइक को आता देख पुलिस ने रोक लिया। बाइक चालकों को पास कोई कागजात न मिलने पर पुलिस दोनों को बाइक सहित कोतवाली ले आई। जहां पूछताछ के दौरान मोहल्ला रामनगर निवासी बृजभान पुत्र सुखलाल कुशवाहा ने बाइक को हीरो शोरूम से चोरी करने की बात स्वीकार की। वहीं दूसरे युवक पटसेमरा गांव निवासी कुख्यात जुआरी वीकेंद्र ठाकुर पुत्र सीताराम ने भी अपने पास मिली बाइक चोरी की होने की बात स्वीकारी। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह अपने साथी कुख्यात नाल माफिया शमशाद पुत्र सुलतान निवासी जेल चौराहा व थाना नाराहट के धनगौल गांव निवासी दीपचंद्र पटेल पुत्र नंदलाल के साथ चोरी की घटनाओं को अंजाम देते है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर पटसेमरा गांव में बंद पड़े ट्यूबवेल से चोरी की गई 12 बाइक बरामद की। पुलिस को आता देख शमशाद व दीपचंद्र मौके से फरार हो गए। पुलिस ने बताया कि आरोपी फर्जी कागजात तैयार कर बाइक चोरी कर बेचने का कार्य करते है। पूछताछ में आरोपी वीकेंद्र ने बताया कि वह साथियों के साथ जुएं में हारी हुई रकम हासिल करने के लिए नगर में पिछले चार महीनों के दौरान बाइक चोरी कर उनकी फर्जी नंबर प्लेट और कागज तैयार कर बेच देते थे। शनिवार की रात भी वह बाइक खरीदने आए लोगों को लेने के लिए आ रहे थे। तभी वह पुलिस के हत्थे चढ़ गए। पुलिस ने पकड़े गए चोर व उसके फरार हुए साथियों के खिलाफ चोरी व धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया।
विज्ञापन


कुख्यात जुआरी पुलिस को देख हुआ फरार
बाइक चोरी के मामले में कुख्यात जुआरी का नाम आने पर पुलिस अब नगर में जुआ खेलने वाले जुआरियों की छानबीन में जुट गई है। अनुमान लगाया जा रहा है कि भागे हुए आरोपी के गिरफ्त में आते ही अन्य बाइक चोरी के मामलों का खुलासा हो सकता है। पुलिस के अनुसार फरार चल रहा आरोपी जनपद के जुआरियों को अन्य जनपदों में जुआ खिलाने के लिए वाहनों से लेकर जाया करता है। जुआरियों को कर्ज देकर वह उन्हें लाखों के दांव लगाकर जुआरियों से उन्हें लाखों रुपये का कर्जदार बनाता चला आ रहा है। पकड़े गए आरोपी वीकेंद्र ने बताया कि वह शमशाद के साथ जुआ खेलने जाता था। जुएं में वह 13 लाख रुपये व टैक्सी सहित अन्य चीजों को बेच कर हार चुका है। कर्ज चुकाने के लिए उसने अपने साथी शमशाद व दीपचंद्र के साथ मिलकर नगर व अन्य जगहों से बाइकें चोरी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
यह टीम रही शामिल
बाइक चोरों को गिरफ्तार करने वाली टीम में कोतवाली प्रभारी एके सिंह चौहान, सिविल लाइन चौकी इंचार्ज चेतराम बुंदेला, सिपाही हसीन खान, धर्मेंद्र कुमार, प्रदीप कुमार, मनोज कुमार व पंकज चाहर शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed