फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   पूराकलां सब स्टेशन में बिजली चोर बनें रहे अड़ंगा, पुलिस उदासीन

पूराकलां सब स्टेशन में बिजली चोर बनें रहे अड़ंगा, पुलिस उदासीन

Wed, 20 Jun 2018 01:52 AM IST
Updated Wed, 20 Jun 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
पूराकलां सब स्टेशन में बिजली चोर बनें रहे अड़ंगा, पुलिस उदासीन
बिजली लाइन बिछने से पहले चोर हो गए सक्रिय
विज्ञापन

2800 मीटर 33 केवी हाइटेंशन लाइन उखाड़ ले गए
परियोजना निदेशक की शिकायत को नहीं लिया गंभीरता से
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुुर। पूराकलां सब स्टेशन के शुभारंभ में विद्युत तार चोर गिरोह अड़ंगा बन गया है। बिछाई जा रही 33 केवी विद्युत हाइटेंशन लाइन के तार चोरी कर लिए गए हैं। इसकी कई बार शिकायत करने के बाद भी पुलिस उदासीन बनी हुई है। इससे चोरों के हौसले बुलंद हैं और तीन बार खंभों पर बिछाई लाइन चोरी कर ली गई। फर्म के परियोजना निदेशक की शिकायत के बाद भी पुलिस ने अब संज्ञान नहीं लिया और न ही अब तक उक्त मामले में एफआईआर ही दर्ज कर कार्रवाई की है।
तालबेहट क्षेत्र में विद्युत ओवरलोड की समस्या के निस्तारण और बेहतर विद्युत आपूर्ति के लिए विद्युत विभाग द्वारा शासन की मंजूरी के बाद राजीव गांधी विद्युतीकरण योजना के अंतर्गत पूूराकलां में 33 केवी विद्युत सब स्टेशन बनाया गया है। उक्त सब स्टेशन बनकर पूरी तरह से तैयार है और इसके बनने में करीब ढाई करोड़ रुपये से अधिक का व्यय हुआ है। वहीं, बांसी से पूराकलां सब स्टेशन के लिए करीब 40 किलोमीटर का निर्माण कार्य मेरठ की सुधीर सीमेंट पाइप इंडस्ट्रीज द्वारा कराया जा रहा है। यह विद्युत लाइन तैयार कर पूराकलां विद्युत सब स्टेशन का शुभारंभ मार्च माह में किया जाना था। यह विद्युत सब स्टेशन केंद्र और राज्य सरकार की प्राथमिकता में है, जिसे शीघ्र शुरू करने के लिए कंपनी व बिजली विभाग पर भी दबाव है। फर्म के परियोजना निदेशक शैलेष यादव ने थानाध्यक्ष तालबेहट को दिए प्रार्थना पत्र में बताया है कि उक्त 33 केवी लाइन का निर्माण कार्य लगभग नौ माह से प्रगति पर है एवं पूराकलां विद्युत उपकेंद्र का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। इसके साथ ही लाइन का निर्माण कार्य भी 90 प्रतिशत पूरा हो गया है। बांसी से पूराकलां के लिए बिछाई गई 33 केवी की विद्युत लाइन गत नौ जून की रात्रि को राजघाट नहर, तेरह फाटक पर लगभग बन चुकी लाइन का 2800 मीटर तार अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर लिया गया है। इसकी सूचना उन्होंने तेरई फाटक पुलिस चौकी पर 10 जून को दी थी, कुछ समय पूर्व में भी इसी लाइन का तार बांसी में चोरी हुआ था। इसकी सूचना भी उन्होंने पुलिस को दी। शासन की महत्वाकांक्षी इस योजना को क्षेत्र के अज्ञात चोरों पूरा नहीं होने दे रहे हैं। वहीं, पुलिस के उदासीन रवैया के चलते चोरों के हौसले बुलंद है। कंपनी द्वारा खंभों पर लाइन बिछाने के बाद तीन तार हाइटेंशन तार चोरी कर लिया है, इसके बाद भी पुलिस रिपोर्ट दर्ज नहीं कर रही है। इससे जहां चोरों के हौंसले बुलंद हैं तो वहीं पूराकलां विद्युत सब स्टेशन के शुभारंभ में भी लगातार देरी होती जा रही है। उक्त सब स्टेशन का शुभारंभ गत मार्च माह में किया जाना था, लेकिन कहीं विभागीय कमियां तो कभी विद्युत लाइन ही चोरों द्वारा चोरी कर ली जा रही है, जो लाइन निर्माण करने वाली फर्म के लिए चुनौती बनी हुई है।
विज्ञापन


पूराकलां विद्युत सब स्टेशन का निर्माण कार्य बहुत पहले पूरा हो चुका है, अब बांसी से पूराकलां के लिए 33 केवी हाइटेंशन लाइन का निर्माण किया जा रहा है। इस लाइन के बिजली के तार तीन बार चोरी हो चुके हैं, जिसकी सूचना पुलिस को दी गई है, लेकिन पुलिस द्वारा अब तक कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। इसके संबंध में डीएम, एसपी, विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता, मुख्य अभियंता को भी दी गई है। लाइन बार-बार चोरी होने से पूराकलां सब स्टेशन के शुभारंभ में भी देरी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- शैलेश यादव, परियोजना निदेशक सुधीर सीमेंट पाइप इंडस्ट्रीज।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed