{"_id":"5b620c814f1c1b6f668b6bae","slug":"51533152385-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्राइम: स्थानांतरण के बाद भी कार्य करते चकबंदी अधिकारी को पकड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
क्राइम: स्थानांतरण के बाद भी कार्य करते चकबंदी अधिकारी को पकड़ा
Updated Thu, 02 Aug 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रांसफर के बाद घर पर फाइलें निपटा रहा चकबंदी अधिकारी पकड़ा
- जिलाधिकारी के निर्देश पर पुलिस और प्रशासन ने की छापेमारी
- न्यायालय की पत्रावलियां, रुपये भी बरामद, मुकदमे की तैयारी
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपु। स्थानांतरण होने के बाद भी विभागीय कार्य घर बैठकर करने की शिकायत मिलने पर जिलाधिकारी के निर्देश पर पुलिस और प्रशासन ने चकबंदी अधिकारी केपी सिंह के आवास पर छापेमारी की। इस दौरान टीम को रुपये और न्यायालय से संबंधित पत्रावलियां बरामद हुईं। टीम ने चार लोगों को हिरासत में ले लिया है वहीं एक भागने में सफल रहा।
जानकारी के अनुसार महरौनी में चकबंदी विभाग में सीओ के पद पर तैनात केपी सिंह का स्थानांतरण कुछ दिन पूर्व अन्य जनपद में हो गया है। इसके बाद भी वह घर पर बैठकर ऑफिस की पत्रावलियों को निपटाने में जुटे होने की शिकायत जिलाधिकारी को मिल रही थीं। बुधवार को जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह के निर्देश पर उपजिलाधिकारी सदर घनश्यामदास वर्मा, सीओ सिटी हिमांशु गौरव और तालबेहट सीओ विनोद कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस और प्रशासन की टीम ने जेल चौराहा स्थित केपी सिंह के आवास पर छापेमारी की। इस दौरान आवास के बाहर बड़ी संख्या में काश्तकार मौजूद थे। छापेमारी की भनक लगते ही वहां भगदड़ मच गई और काश्तकार मौके से भाग खड़े हुए।
टीम ने अंदर जाकर छापेमारी की तो मौके पर केपी सिंह न्यायालय से संबंधित पत्रावलियों को स्थानांतरण के बाद भी ऑफिस से मंगाकर कर्मचारियों के साथ निस्तारित करने में जुटे हुए थे। टीम को देखकर उनके होश उड़ गए। टीम ने मौके से कार्य करते हुए केपी सिंह समेत चार लोगों को हिरासत में ले लिया, वहीं एक मौके से भागने में सफल रहा। छानबीन में टीम को बड़ी मात्रा में फाइलें और रुपये बरामद हुए। छापेमारी करने वाली टीम ने मौके पर मिले दस्तावेजों और रुपयों को सीज कर हिरासत में आए आरोपियों को कोतवाली पुलिस के सुपुर्द कर दिया। वहीं, स्थानांतरण के बाद भी काम करने और भ्रष्टाचार समेत अन्य आरोपों में प्रशासन ने रिपोर्ट दर्ज करवाने की तैयारी कर ली है।
विज्ञापन
जिलाधिकारी के निर्देश पर चकबंदी अधिकारी केपी सिंह के आवास पर छापेमारी की गई थी। छापेमारी के दौरान वह न्यायालय से संबंधित पत्रावलियों का निस्तारण करते हुए पकड़ा गया है साथ ही मौके पर रुपये भी बरामद हुए है। मौके पर कुछ काश्तकार भी मौजूद थे। दोषियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की तैयारी की जा रही है।
घनश्याम दास, सदर एसडीएम