फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   छापेमारी: महरौनी

छापेमारी: महरौनी

Fri, 17 Aug 2018 04:56 AM IST
Updated Fri, 17 Aug 2018 04:56 AM IST
विज्ञापन
छापेमारी: महरौनी
एसडीएम ने की उप निबंधक कार्यालय मे छापेमारी
विज्ञापन


महरौनी (ललितपुर)। सचिव राजस्व और राहत आयुक्त के मौखिक आदेश के अनुपालन में उपजिलाधिकारी महरौनी ने गुरुवार शाम 3:30 पर औचक छापेमारी की। रजिस्ट्री कराने आये कृषकों के बयान लिये।
गुरुवार शाम उपजिलाधिकारी महरौनी धीरेंद्र प्रताप सिंह व कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार शुक्ला ने सचिव राजस्व और राहत आयुक्त उत्तर प्रदेश शासन के आदेश के अनुपालन में उप निबंधक कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इसमें पाया कि निरीक्षण के दौरान उप निबंधक प्रभारी प्रमोद कुमार गुलझारी लाल वरिष्ट लिपिक के अलावा दो दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी देवेन्द्र व श्री राम सोनकर मिले। तो वही सौजना निवासी राजकुंवर पत्नी निरपत सिह उस वक्त रजिस्ट्री करा रही थी। उनके साथ राजकुवर के लड़के राम सिंह व राघवेंद्र सिंह भी मौके पर थे। राम सिंह ने अपने बयान में बताया कि उनकी रजिस्ट्री अभी पेश हुई है। रसीद नहीं कट सकी अभी रसीद के पैसे नही दिए है। सात हजार रुपये के स्टाप लगाये गये है ।हमसे अभी अलग से कोई पैसा नही मांगा गया है। वकील साहब केवल लिखाई पढ़ाई का पैसा लेते हैं।
विज्ञापन


साथ कार्यालय के बरामदे में अभिनंदन कुमार निवासी महरौनी मिले, उन्होंने बताया कि सूरज सिंह निवासी भैरा से 50 डिस्मिल भूमि का बैनामा कराया है। अभी रजिस्ट्री पेश नहीं हुई है और अभी हमसे कोई पैसों की मांग नही की गई है। निरीक्षण के दौरान 6 रजिस्ट्री हो चुकी थी। लेकिन कराने बाले जा चुके थे। कार्यालय के सभी अलमारी टेबिल रैक कर्मचारियों की तलाशी ली गई। उप निबंधक कार्यालय के टेबिल पर रखे बक्से तिजोरी को देखा तो तिजोरी मे इकहत्तर हजार छह सौ रूपये पाये गये जो कि प्राप्त रसीदो से दो सौ बीस रूपये कम थे ।लेकिन बताया गया कि गिनती मे भूल हो सकती है ।कार्यालय के बाहर खडे अन्य ग्रामीणो से भी पूछ तांछ की गयी ।लेकिन फिलहाल की स्थिति मे आज की छापेमारी मे कोई ऐसी बात संज्ञान मे नही आ सकी जिसपर कार्यवाही हो।लेकिन जैसे ही एसडीएम ने छापेमारी की तो तहसील परिसर मे हडकंप मच गया और लोगो की भीड इकटठी हो गयी ।एस डी एम ने बताया कि इस प्रकार की छापेमारी होती रहेगी। कर्मचारियों को चाहिए की अपनी कार्यप्रणाली में सुधार लाए, क्योंकि उक्त कार्यालय की शिकायतें आ रही थी। इसको गंभीरता से लेते हुए औचक छापेमारी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed