फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   अदालत: चोरी के दो आरोपियों को सात-सात साल की सजा

अदालत: चोरी के दो आरोपियों को सात-सात साल की सजा

Sun, 29 Jul 2018 08:36 AM IST
Updated Sun, 29 Jul 2018 08:36 AM IST
विज्ञापन
अदालत: चोरी के दो आरोपियों को सात-सात साल की सजा
चोरी के दो आरोपियों को सात-सात साल की सजा
विज्ञापन

ललितपुर। अपर सत्र न्यायाधीश (दस्यु प्रभावित क्षेत्र) मनोज कुमार शुक्ला की अदालत ने शहर क्षेत्र के आजादपुरा मुहल्ला निवासी के मकान का ताला तोड़कर रात्रि में चोरी करने के मामले में दो आरोपियों को सात-सात साल की सजा और 15-15 हजार रुपये का जुर्माने की सजा सुनाई है। जुर्माना न देने पर न करने पर नौ-नौ महीने की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी।

सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता लखनलाल यादव ने बताया कि छह साल पहले आजदपुरा मुहल्ला निवासी नीरज पुत्र शालिगराम नायक ने पुलिस को दी तहरीर में बताया था कि 21 अगस्त को वह परिवार सहित अपने गांव डोंगराकलां गए हुए थे। 23 जुलाई की सुबह जब वह वापस लौटे तो देखा कि कोई अज्ञात चोर चोरी की घटना को अंजाम दे चुके हैं। चोरों ने घर में रखी चार सोने की चूड़ी, सोने का हार, चेन, अंगूठी, बेंदी, चांदी की करदौनी, पैदना, पायल बिछिया, चूड़ी आदि की चोरी कर ले गए हैं। पुलिस ने नीरज की तहरीर पर अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी थी। विवेचना के दौरान 14 अगस्त 2012 को एसओजी प्रभारी ने हमराहियों के साथ शमशान घाट चंडी मंदिर के पीछे से चार अभियुक्तों को पकड़ा, जिन्होंने अपने नाम नई बस्ती स्थित लिटिल फ्लावर के पास निवासी अरविंद परमार पुत्र देवेंद्र सिंह, शमशान घाट, नईबस्ती निवासी राजन सिंह पुत्र गोविंद सिंह बुंदेला, नई बस्ती निवासी रहीम खान पुत्र सगीर खान, सागर के भानगढ़ निवासी राजू उर्फ राजेंद्र सोनी पुत्र फूलचंद्र सोनी बताया। इसके कब्जे से पुलिस ने चोरी किया हुआ, सोने-चांदी समेत अन्य सामान बरामद किया था। वहीं, पांच अन्य साथियों को पुलिस ने पहले ही जेल भेज दिया था। उन्होंने न्यायालय में अपना जुर्म स्वीकार कर लिया था और अदालत ने उन्हें सजा भी सुना दी थी। साक्ष्यों व गवाहों के आधार पर सुनवाई करते हुए न्यायाधीश ने अभियुक्त अरविंद परमार उर्फ बंटी राजा व रहीम खां को घर में घुसकर चोरी करने के उक्त मामले में दोषी पाते हुए कुल सात-सात साल की सजा सुनाई है। वहीं, 15-15 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। जुर्माना अदा न करने पर नौ-नौ माह का अतिरिक्त कारावास भी भुगतना होगा। वहीं, न्यायालय ने राजन उर्फ राजेंद्र को आरोपों से बरी कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed