फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   दहेज लोभी ससुरालियों पर कोर्ट के आदेश से मुकदमा दर्ज

दहेज लोभी ससुरालियों पर कोर्ट के आदेश से मुकदमा दर्ज

Fri, 28 Jul 2017 02:14 AM IST
Updated Fri, 28 Jul 2017 02:14 AM IST
विज्ञापन
दहेज लोभी ससुरालियों पर कोर्ट के आदेश से मुकदमा दर्ज
ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा
विज्ञापन


ललितपुर। थाना नाराहट पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर पति समेत सात ससुरालियों के खिलाफ दहेज के लिए प्रताड़ित करने का मुकदमा पंजीकृत किया है।
थाना नाराहट के ग्राम सरखड़ी निवासी पिंकी पुत्री नंदलाल ने न्यायालय को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उसका विवाह कुछ वर्ष पूर्व मध्यप्रदेश के जिला टीकमगढ के ग्राम नारगुढ़ा निवासी दिलीप पुत्र वंशीलाल के साथ हुआ था। विवाह के कुछ समय बाद से ही पति दिलीप व अन्य ससुरालीजन उसको दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे थे। पीड़िता के अनुसार ससुराली उससे 50 हजार रुपए की मांग कर रहे थे। मांग पूरी नहीं होने पर विगत 29 मई को ससुरालियों ने एक राय होकर उसके साथ मारपीट कर दी और गाली-गलौज करके अपमानित किया। यहीं नहीं हो मांग पूरी नहीं करने पर जान से मारने की धमकी देकर उसको घर से बाहर निकाल दिया है। पीड़िता ने आरोपी ससुरालियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर पुलिस में शिकायत की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद महिला को न्यायालय की शरण लेनी पड़ी। न्यायालय ने मामले को गंभीरता से लेते हुए नाराहट पुलिस ने उक्त आरोपी ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए। न्यायालय के आदेश के क्रम में नारायण पुलिस ने आरोपी पतिदिलीप, ससुर वंशीलाल, सास रति व अन्य परिजन रसीला, दिनेश, मालती व बाबूलाल के खिलाफ दहेज उत्पीड़न समेत अन्य धाराओं में मुकदमा पंजीकृत करके कार्रवाई शुरु कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed