{"_id":"5c76ef8ebdec22739f758495","slug":"21551298446-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की विषाक्त सेवन से मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की विषाक्त सेवन से मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की जहर से मौत
ललितपुर। मड़ावरा थानांतर्गत पिपरट गांव निवासी महिला की जहर से महिला की मौत हो गई, वहीं पुत्र की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं, महिला का तीन वर्षीय पुत्र की हालत गंभीर होने पर झांसी रेफर कर दिया गया है। मायके पक्ष ने पुलिस को तहरीर देकर दहेज हत्या का आरोप लगाया है।
मड़ावरा थानाक्षेत्र के पिपरट गांव निवासी महिला भागवती पत्नी संजीव के मुंह से मंगलवार की देर शाम झाग निकलता देख परिजनों ने मड़ावरा स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया, जहां उसको डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं, महिला के बच्चे की हालत गंभीर होने पर झांसी रेफर कर दिया। महिला के पति संजीव ने बताया कि मंगलवार की सुबह घुटने में तकलीफ होने के कारण इलाज करवाने के लिए कहा। इस पर पति ने रुपये न होने की बात कहते हुए अगले दिन चिकित्सक के यहां जाने की बात कही। इसके बाद पति खेत पर चला गया। देर शाम भागवती के बगल में ही रहने वाली जेठानी ने भागवती व उसके पुत्र को अचेत अवस्था में पड़ा देख पति को सूचना दी। इस पर परिजनों ने उसे स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया। वहीं, महिला के पिता गिरार थानाक्षेत्र के इकौना गांव निवासी हीरालाल पुत्र हनुमत लोधी ने पुलिस को बताया कि उसकी पुत्री शादी पांच साल पहले हुई थी। इसके बाद से ससुरालीजन लगातार दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करते चले आ रहे हैं। मांग पूरी न होते देख ससुरालीजनों ने भागवती व उसके पुत्र को जहर देकर जान से मारने की कोशिश की। इसमें भागवती की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
भाजपा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष ने लगाया हमले का आरोप
ललितपुर। भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष जय कुमार सिंह ने पुलिस अधीक्षक को शिकायतीपत्र सौंपकर खुद पर हमला होने की शिकायत करते हुए आरोपियों पर कार्रवाई और जान माल की सुरक्षा करने की मांग की है। क्षेत्रीय उपाध्यक्ष ने पुलिस को बताया कि 26 फरवरी को वह कमल ज्योति अभियान कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बालाबेहट जा रहे थे। इसी दौरान बालाबेहट से पहले एक पुलिया में फंस जाने के कारण वह वापस लौटने लगे। इसी दौरान रात लगभग साढ़े सात बजे बम्हौरी गांव के पास बने प्रतीक्षालय के सामने बने एक घर से एक युवक बंदूक लेकर निकला और हमला करने की कोशिश की। किसी प्रकार वहां से वह बचकर आए और पुलिस को सूचना दी। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से आरोपियों पर कार्रवाई करने और जान माल की सुरक्षा करने की मांग की है।