{"_id":"5b60c3254f1c1be94b8b7ce4","slug":"21533068069-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम के निर्देशन पर रेडिमेड यूनिफार्म के दो सप्लायरों पर मुकदमा दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डीएम के निर्देशन पर रेडिमेड यूनिफार्म के दो सप्लायरों पर मुकदमा दर्ज
Updated Wed, 01 Aug 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेडिमेड यूनिफार्म के दो सप्लायरों पर मुकदमा
तीन प्रधानाध्यापकों की रोकी वेतन वृद्धि और खंड शिक्षा अधिकारी किया स्थानांतरण
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। परिषदीय विद्यालयों में बच्चों को वितरित की जा रही रेडिमेड यूूनिफार्म के खिलाफ डीएम ने सख्त रुख अपना लिया है। डीएम के निर्देशन पर बीएसए ने तीन विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों की वेतन वृद्धि रोक दी और महरौनी खंड शिक्षा अधिकारी का स्थानांतरण कर दिया है। इसके साथ ही विद्यालयों में रेडिमेड यूनिफार्म की आपूर्ति करने वाले दो सप्लायर के खिलाफ भी मड़ावरा थाने में मुकदमा पंजीकृत करा गया है।
जनपद के परिषदीय विद्यालयों में बच्चों को घटिया गुणवत्ता की रेडिमेड यूनिफार्म बांटी जा रही है। क्षेत्रों से नियमित शिकायतें आने के बाद भी बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों द्वारा इस ओर गंभीरता नहीं दिखाई जा रही थी। बीते दिनों डीएम मानवेंद्र सिंह के संज्ञान में आया कि विकासखंड महरौनी क्षेत्र के ग्राम सतवांसा और साढूमल के परिषदीय विद्यालयों में बच्चों को रेडिमेड यूनिफार्म वितरित की गई है। डीएम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को मामले की जांच करने के आदेश दिए। बीएसए मायाराम द्वारा मामले की जांच करने पर शिकायत सही पाई गई। जब बीएसए ने विद्यालयों में पहुंचकर निरीक्षण किया तो मौके पर रेडिमेड यूनिफार्म के बंडल मिले। बीएस ने जांच में पाया कि शासन के निर्देशन के क्रम में 15 जुलाई तक बच्चों को यूनिफार्म बनवाकर बांटी जानी थी। लेकिन जांच के दौरान 13 जुलाई तक यूनिफार्म वितरण को लेकर कोई भी औपचारिकताएं पूर्ण नहीं की गई थीं। इससे बीएसए ने पाया कि विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों की मंशा विद्यालय में रेडिमेड यूनिफार्म बांटने की थी। जिलाधिकारी के निर्देशन पर बीएसए ने प्राथमिक विद्यालय सतवांसा की प्रभारी प्रधानाध्यापक विनोद कुमार, उच्च प्राथमिक विद्यालय सतवांसा की प्रभारी प्रधानाध्यापिका सुनीता सिंह और उच्च प्राथमिक विद्यालय साढूमल की प्रभारी प्रधानाध्यापिका चंदा देवी की एक वर्ष की वेतन वृद्घि रोक दी है। इसके साथ ही बीएसए ने महरौनी के खंड शिक्षा अधिकारी योगेंद्र नाथ को भी महरौनी से हटा दिया है।
यूनिफार्म सप्लायरों पर मुकदमा दर्ज
विकासखंड महरौनी क्षेत्र के यह तीनों विद्यालय मड़ावरा थाने के दायरे में आते हैं। इसलिए इन तीनों विद्यालय में रेडिमेड यूनिफार्म सप्लाई करने वाले दोनों सप्लायरों के खिलाफ बेसिक शिक्षा विभाग ने मड़ावरा थाने में मुकदमा पंजीकृत कराया है। खंड शिक्षा अधिकारी महरौनी योगेंद्र नाथ ने तहरीर देकर पुलिस को बताया कि ललितपुर के मोदी बैग हाउस के मालिक संजय मोदी और शांति स्पोर्ट्स के मालिक सुशील कुमार जैन ने परिषदीय विद्यालयों में घटिया ड्रेस का वितरण करवाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दोनो सप्लायरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मामले को निपटाने के लिए गए प्रयास
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने मामले की जांच 13 जुलाई विद्यालय पहुंचकर कर ली थी। लेकिन कार्रवाई एक पखवाड़ा बीतने के बाद हुई है। विभागीय जानकारों की मानें तो इस मामले को निपटाने के काफी प्रयास किए जा रहे थे। क्योंकि विभाग ने जिन दो यूनिफार्म सप्लायर के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराया है, उनमें से एक सप्लायर सत्ता दल से ताल्लुक रखने वाले शिक्षक नेता के लिए काम करता है। लेकिन मामला डीएम के संज्ञान में होने के कारण ऐसा नहीं हो सकता।
क्या केवल तीन ही विद्यालयों में बांटी गई रेडिमेड यूनिफार्म
बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने जनपद के तीन विद्यालयों में रेडिमेड यूनिफार्म को वितरण होना पाया है। इसमें एक बहुत बड़ा सवाल है क्या जनपद में केवल यह तीन ही विद्यालय हैं, जहां पर रेडिमेड यूनिफार्म बांटी गई है। जनपद की जमीनी हकीकत की बात करें तो जनपद का ऐसा कोई भी ब्लॉक नहीं है। जहां पर रेडिमेड यूनिफार्म का वितरण नहीं हो रहा है। बीते दिनों अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने जखौरा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय खुशीपुरा में रेडिमेड यूनिफार्म वितरण का आरोप लगाया था। इसके साथ ही बीते शुक्रवार 27 जुलाई को जिला विद्यालय निरीक्षक राम शंकर ने प्राथमिक विद्यालय बीघाखेत का निरीक्षण किया। यहां पर भी कुछ ऐसा ही मामला समाने आया था। ऐसा माना जा रहा है इन तीन विद्यालयों के खिलाफ भी बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा इसलिए कार्रवाई की गई है क्योंकि जिलाधिकारी के आदेश थे।