फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   युवती ने लगाया दुष्कर्म का आरोप

युवती ने लगाया दुष्कर्म का आरोप

Wed, 11 Oct 2017 01:23 AM IST
Updated Wed, 11 Oct 2017 01:23 AM IST
विज्ञापन
युवती ने लगाया दुष्कर्म का आरोप
युवती ने लगाया दुष्कर्म का आरोप
विज्ञापन

ललितपुर। जखौरा थाना के बांसी चौकी क्षेत्र अंतर्गत एक गांव निवासी युवती ने गांव के युवक पर दुष्कर्म व शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाते हुए एसपी को शिकायती पत्र सौंपा है।

पीड़िता ने प्रार्थनापत्र में बताया कि 30 सितंबर को बांसी से कोचिंग पढ़कर वापिस आने के लिए बस स्टैंड पर वाहन के इंतजार में खड़ी थी। इसी दौरान गांव निवासी युवक आया और घर छोड़ने की बात कहकर बाईक पर बैठा लिया। थोड़ी दूर चलकर युवक ने बाइक में पेट्रोल डलवाने की बात कहते हुए गाड़ी को तेजगति से चलाकर असऊपुरा की नहर की पुलिया के पास ले जाकर मेरे साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। युवती के चीखने की आवाज सुनकर आस पास के लोगों ने आकर युवती को बचाया, जिसकी जानकारी युवती ने घर पहुंच कर परिजनों को दी। परिजनों ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने की गुहार लगाई। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई और न ही युवती का चिकित्सीय परीक्षण कराया गया। पीड़ित छात्रा ने बताया कि शिकायत करने पर विपक्षी आए दिन जान से मारने की धमकी दे रहा है। पीड़िता ने कानूनी कार्रवाई कर जान माल की सुरक्षा करने की मांग की है। घटना के दस दिन गुजरने के बाद भी कोई कार्रवाई न होने पर युवती ने जिला प्रोबेशन अधिकारी कार्यालय में 181 महिला हेल्पलाइन पर भी शिकायत दर्ज करवाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed