फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   पत्नी व ससुरालियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज

पत्नी व ससुरालियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज

Fri, 11 Aug 2017 01:24 AM IST
Updated Fri, 11 Aug 2017 01:24 AM IST
विज्ञापन
पत्नी व ससुरालियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज
पति की हत्या करने के आरोप में पत्नी पर मुकदमा
विज्ञापन


ललितपुर। कोतवाली पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर पति की हत्या करने के मामले में पत्नी समेत छह लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। कसबा मड़ावरा निवासी रामचरन पुत्र छत्ते रैकवार ने न्यायालय में दिए शिकायती पत्र में बताया कि उसके पुत्र भरत का विवाह शहर के मुहल्ला नेहरु नगर निवासी सुमन पुत्री प्रेमनारायण के साथ मई 2013 में हुआ था। पीड़ित पिता का आरोप है कि शादी के बाद से ही बहू सुमन अपने मायके में ही रही थी और उसके पुत्र भरत पर घर जमाई बनकर रहने का दबाव बना रही थी। घर जमाई बनकर रहने की बात का उसके पुत्र भरत के द्वारा लगातार विरोध किया जा रहा था। इसी के चलते पत्नी सुमन व उसके मायके वालों के द्वारा लड़के का लगातार मानसिक व आर्थिक शोषण किया जा रहा था। पीड़ित ने बताया कि विगत 21 अगस्त 2015 को सुमन ने भरत को फोन करके अपने मायके नेहरु नगर में बुलाया, जिस पर वह चला गया। इस बात की जानकारी भरत ने अपने भाई बृजनंदन को फोन पर दी और बोला कि वह अभी ससुराल में है। इसके एक सप्ताह बाद 27 तारीख को देर रात करीब 10 बजे सूचना मिली कि उसका पुत्र भरत जिला अस्पताल में भर्ती है। आरोप है कि जब वह जिला अस्पताल पहुंचा तो उसके पुत्र ने उपचार के दौरान बताया कि उसको ससुरालियों ने कुछ खिला दिया है, जिससे उसके सीने में जलन हो रही है और उपचार के दौरान ही उसकी मौत हो गई। वहीं पीड़ित पिता का यह भी आरोप है कि उसने पुत्र का पोस्टमार्टम कराने की बात की तो विपक्षी पोस्टमार्टम नहीं करने की बात पर अड़ गए और उसके दूसरे पुत्र को भी मारने की धमकी देने लगे और पोस्टमार्टम नहीं होने दिया। इसके बाद उसने कोतवाली पुलिस व पुलिस अधीक्षक को अनेकों बार शिकायती पत्र दिए लेकिन आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई, तब जाकर पीड़ित पिता को न्यायालय की शरण लेनी पड़ी। न्यायालय के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने पत्नी सुमन समेत सुमन के पिता प्रेमनारायण रैकवार, मां मुन्नी, भाई दीपक व मनीष और भाभी नीलम के खिलाफ हत्या की धारा में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है और कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed