मंदिर जा रही महिला को पीटा
ललितपुर। थाना पाली के ग्राम बंट में मंदिर जा रही एक महिला को एक युवक ने गालीगलौज करते हुए मारपीट कर दी, जिससे महिला घायल हो गई। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने महिला का चिकित्सीय परीक्षण कराया है। ग्राम बंट में एक महिला बृहस्पतिवार की सुबह जब मंदिर जा रही थी, तभी रास्ते में एक युवक ने शराब के नशे में उसके साथ गालीगलौज करते हुए मारपीट कर दी। इससे उसे चोटें आ गईं हैं। महिला ने घर पहुंचकर परिजनों को घटना बताई तो परिजनों ने थाने पहुंचकर पुलिस को सूचना दी, जिस पर पुलिस ने महिला का चिकित्सीय परीक्षण कराया है।