{"_id":"5c85749fbdec2213ec621400","slug":"191552250015-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम प्रधान के शोषण से तंग आकर सहरिया महिला ने पी डाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ग्राम प्रधान के शोषण से तंग आकर सहरिया महिला ने पी डाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शोषण से तंग आकर सहरिया महिला ने गटका जहर
ललितपुर। थाना महरौनी अंतर्गत एक गांव की निवासी महिला ने ग्राम प्रधान व उसके पुत्र के शोषण से तंग आकर जहर पी लिया, जिससे हालत बिगड़ गई। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
सहरिया जाति की महिला रविवार की सुबह शौच क्रिया को गई थी कि उसी दौरान उसने जहर खा लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। जिस पर परिजनों ने उसे जिला अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है। महिला ने आरोप लगाते हुए बताया कि रविवार की सुबह करीब सात बजे जब वह शौच क्रिया को गई थी, उसी दौरान गांव के प्रधान के पुत्र ने उसे बुरी नीयत से दबोच लिया। चीखने-चिल्लाने पर उसकी पुत्री घर से बाहर आई और बचाने का प्रयास करने लगी, तो उसके साथ भी गलत व्यवहार किया गया, जिससे तंग आकर उसने डाई का सेवन कर लिया।
पीड़िता ने आरोप लगाया कि प्रधान उससे आए दिन अवैध रूप से पैसों की मांग करता है और पैसे नहीं देने पर वह अभद्रता करता है। उसने बताया कि दस दिन पूर्व थाना महरौनी पुलिस को शिकायती पत्र देकर मैने अपनी व पुत्री की सुरक्षा करने की मांग की थी। प्रधान पुत्र पर अभद्रता व मारपीट करने का आरोप लगाया था। पुलिस ने गांव में दबिश तो दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होने की गई। इसे प्रधान के हौसले बुलंद हैं। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक कैप्टन एमएम बेग ने कहा कि शिकायत आई है। मामले की जांच करा रहे हैं। इसके बाद दोषियों क खिलाफ कार्रवाई करेंगे।