फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   क्राइम: भाजपा नेता के बाद व्यापारी ने भी बेची किसानों के नाम पर उड़द

क्राइम: भाजपा नेता के बाद व्यापारी ने भी बेची किसानों के नाम पर उड़द

Wed, 16 Jan 2019 01:38 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jan 2019 01:38 AM IST
विज्ञापन
क्राइम: भाजपा नेता के बाद व्यापारी ने भी बेची किसानों के नाम पर उड़द
भाजपा नेता के बाद व्यापारी ने भी बेची किसानों के नाम पर उड़द
विज्ञापन

ललितपुर। जिले में संचालित हो रहे सरकारी उड़द क्रय केंद्रों पर धांधली का दौर खत्म नहीं हो रहा है। लगातार इन केंद्रों पर किसानों के नाम पर व्यापारियों की उड़द तौले जाने का मामला सामने आ रहे हैं। हाल ही में बार क्रय केंद्र पर उड़द खरीद के बाद वेयर हाउस में सर्वेयर की ओर से रिजेक्ट करने के बाद व्यापारी ने ट्रांसपोर्ट के मुनीम को फोन कर धमकी दी। मामला संज्ञान आने के बाद अपर डीएम के निर्देश पर पीसीएफ के जिला प्रबंधक की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने व्यापारी के खिलाफ धोखाधड़ी व धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
मालूम हो कि जनपद में संचालित उड़द क्रय केन्द्र लगातार अनियमितताओं और विवादों के घेरे में रहे हैं। कभी किसानों ने खरीद केंद्र संचालक पर अवैध उगाही के आरोप लगाए तो कभी केंद्र संचालकों पर यह आरोप लगा कि वह लगातार व्यापारियों का उड़द खरीद कर रहे हैं। हालांकि प्रशासनिक जांच में यह स्पष्ट हो चुका है कि उड़द खरीद केन्द्रों पर किसानों से ज्यादा व्यापारियों का उड़द तौला जा रहा था। समय-समय पर जिला प्रशासन के आला अधिकारियों ने क्रय केंद्र पर जब छापेमारी की तो वहां से व्यापारियों का सैकड़ों क्विंटल उड़द भी बरामद किया गया और उन पर एफआईआर दर्ज कराई गई। हाल ही में बार क्रय केंद्र पर निरीक्षण के दौरान व्यापारी का माल पाए जाने पर रिपोर्ट दर्ज की गई थी। इसके उपरांत भाजपा पिछड़ा मोर्चा जिलाध्यक्ष हरीओम निरंजन पर जिला प्रशासन ने खरीद घोटाले में मुकदमा दर्ज करवाया गया था। अब एक और व्यापारी इस कार्रवाई के लपेटे में आ गए हैं।
विज्ञापन

अपर जिलाधिकारी योगेंद्र बहादुर सिंह के निर्देश पर पीसीएफ के जिला प्रबंधक ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि जनपद में मूल्य समर्थन योजना अंतर्गत वर्ष 2018-19 में उड़द और मूंगफली के 6 क्रय केन्द्र संचालित किए जा रहे हैं। उक्त क्रय केंद्रों में से बार मंडी क्रय केंद्र पर खरीदा गया। उड़द मानक के अनुसार ना होने पर सरकार द्वारा वेयरहाउस पर रिजेक्ट कर दिया गया। वेयरहाउस पर रिजेक्ट होने के उपरांत व्यापारी आलोक कुमार जैन खजुरिया पुत्र हुकुम चंद्र जैन ने उड़द ट्रांसपोर्ट ठेकेदार के मुनीम मनमोहन पंथ के मोबाइल पर फोन कर इस तरह से बात की कि उक्त माल मेरा है। इसके साथ ही धमकी भरे शब्दों का इस्तेमाल किया गया। इससे प्रतीत होता है कि आलोक जैन खजुरिया द्वारा अवैध रूप से उड़द की तौल उर्द क्रय केन्द्र बार मंडी में कराई गई थी। इसकी पुष्टि हेतु ऑडियो रिकॉर्डिंग भी अधिकारियों के पास मौजूद है। रिकार्डिंग में आलोक जैन अपने मोबाइल नंबर से 10 दिसंबर को मुनीम से बात करते हुए कह रहे हैं कि उक्त माल को मैने मिल से उठाकर क्रय केंद्र पर तौल करवाकर वेेयरहाउस पर अनलोड करने के लिए भेजा है। इसके साथ ही उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि मेरे पास अनेक किसान, पत्रकार हैं जो हर तरह की शिकायत कराने में सक्षम है। दिव्यांशु वर्मा ने बताया कि इस तरह की बात से स्पष्ट है कि उनके द्वारा किसानों से पूर्व में ही उड़द खरीद कर अपने गोदाम में सुरक्षित रख लिया गया और क्रय केन्द्रों पर किसानों के नाम से विक्रय करके उनको वेयरहाउस भेजा गया। इसकी पुष्टि मुनीम मनोहर पंथ द्वारा अपने बयानों में की गई है। इस तहरीर में यह भी बताया गया है कि इनकी फार्म नवीन गल्ला मंडी में आदि ट्रेडर्स के नाम से है जिसमें उड़द खरीद का कार्य किया जाता है। उक्त मामले को देखकर प्रतीत होता है कि आलोक द्वारा क्रम केंद्र बार मंडी से अपने उड़द की बिक्री कुछ किसानों के नाम पर कराई गई और किसानों के लिए लागू और खरीद योजना का अनुचित लाभ उठाया गया। इस प्रकार इन पर धोखाधड़ी और सरकारी योजना का दुरुपयोग करने का आरोप बनता है। पुलिस ने उक्त मामले में आरोपी व्यापारी के खिलाफ धोखाधड़ी व धमकी देने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं उड़द खरीद धांधली में जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह ने सख्त रुख अपनाते हुए हर पहलू से जांच करने के निर्देश दिए हैं। मामला उजागर होने के बाद अनुमान लगाया जा रहा है कि अभी और भी व्यापारी व नेताओं के नाम सामने आ सकते हैं। प्रशासन की इस कार्रवाई से व्यापारियों में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed