{"_id":"5b96d850867a557fec71bf77","slug":"191536612432-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीवार गिराने व जान से मारने की धमकी देने का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दीवार गिराने व जान से मारने की धमकी देने का आरोप
Updated Tue, 11 Sep 2018 02:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दीवार गिराने व जान से मारने की धमकी देने का आरोप
ललितपुर। थाना जखौरा अंतर्गत ग्राम कारीपहाड़ी निवासी हरबू पत्नी करन ढीमर ने गांव के एक जनप्रतिनिधि पर अवैध रुपयों की मांग करने व जान से मारने की धमकी देने के आरोप को लेकर डीएम व एसपी को प्रार्थनापत्र सौंपकर कार्रवाई करने की मांग की है। डीएम व एसपी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि पीड़िता अपने पुश्तैनी मकान में लगभग 50 वर्ष से अधिक से निवास कर रही है। जिस पर गांव के ही एक जन प्रतिनिधि का पति अवैध रूप से रुपयों की मांग कर रहा है। रुपये न देने पर मकान को गिराने की धमकी दे रहा है। जबकि उसी आराजी में गांव के ही अन्य लोगों के ही मकान बने हैं। उनसे रुपयों की मांग नहीं की जा रही है। इसको लेकर उक्त प्रभावशाली व्यक्ति बीते 29 अगस्त को शाम सात बजे आया और कहा कि तेरे लड़कों ने मकान के पास में बाउंड्री कर ली है। मुझे रुपये नहीं दिए है। जिससे इस दीवार को गिरवा दिया जाएगा। बेवजह गाली-गलौज करने लगा। मना करने पर जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। पीड़िता ने कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।