फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   आत्महत्या को उकसाने में आधा दर्जन ससुरालियों को पांच वर्ष की सजा

आत्महत्या को उकसाने में आधा दर्जन ससुरालियों को पांच वर्ष की सजा

Thu, 23 Nov 2017 01:54 AM IST
Updated Thu, 23 Nov 2017 01:54 AM IST
विज्ञापन
आत्महत्या को उकसाने में आधा दर्जन ससुरालियों को पांच वर्ष की सजा

विज्ञापन
आधा दर्जन ससुरालियों को सजा
दहेज की मांग को प्रताड़ित करने पर बहू ने की थी आत्महत्या
छह वर्ष पुराने मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट प्रथम ने सुनाया निर्णय
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। बहू को दहेज की मांग के लिए प्रताड़ित करने और आत्महत्या को उकसाने में दोषी आधा दर्जन ससुरालियों को दोषी पाते हुए अपर सत्र न्यायाधीश फास्ट ट्रैक कोर्ट प्रथम मनोज कुमार शुक्ला की अदालत ने पांच-पांच वर्ष का सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। यही नहीं आठ-आठ हजार रुपये अर्थदंड भी लगाया।
सहायक शासकीय अधिवक्ता लखनलाल यादव ने बताया कि छह वर्ष पूर्व झांसी जिला के थाना उलदन अंतर्गत ग्राम चढ़रऊ निवासी ने थाना पूराकलां में तहरीर देते हुए बताया कि उसने अपनी पुत्री गायत्री की शादी घटना से आठ माह पूर्व हैसियत के अनुसार थाना पूराकलां अंतर्गत ग्राम विजयपुरा निवासी भागीरथ के साथ की थी। लेकिन, शादी के बाद से ही ससुराली उसकी पुत्री को दहेज के लिए परेशान करने लगे थे और एक मोटरसाइकिल व पचास हजार रुपये की मांग पूरी नहीं करने पर जान से मारने की धमकी दी थी। इसी के चलते छह फरवरी 2011 को शाम चार बजे उसके ससुराली पति भागीरथ, भाई सुखराम, सास सरजू, जेठानी खिलौना के अलावा अन्य ससुराली आनंदी, शीला व बाबू ने दहेज की मांग पूरी न होने पर पिटाई कर मार डाला है। जानकारी मिलने पर देर रात जब वह अपनी पुत्री के ससुराल पहुंचा तो उसकी पुत्री की लाश जमीन पर पड़ी थी। उसकी पुुत्री ने मरने के पूर्व उसे फोन से ससुरालियों द्वारा दहेज की खातिर जान से मारने की आशंका जताई थी।
विज्ञापन

पुलिस ने उक्त मामले में रिपोर्ट पंजीकृत कर आरोप पत्र न्यायालय में प्रस्तुत कर दिए थे। तब से यह मामला न्यायालय में विचाराधीन चल रहा था। मंगलवार को अपर सत्र न्यायाधीश फास्ट ट्रैक कोर्ट की अदालत ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट व पंचायतनामा के गवाहों के बयानों, अभियोजन पक्ष की ओर से पेश की गई दलीलों व साक्ष्यों के आधार पर यह मामला दहेज की खातिर आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का माना। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गायत्री की मौत फांसी से होने की पुष्टि हुई थी। उक्त मामले में मृतका को खिड़की तोड़कर बाहर निकाला गया था, जबकि ससुरालियों द्वारा अपने बचाव में गायत्री की मौत बीमारी के कारण होना बताया था। न्यायालय ने इससे आरोपियों के उक्त तथ्यों को मिथ्या पाते हुए यह मामला आत्महत्या को प्रेरित करने का पाया। इसी आधार पर न्यायालय ने उक्त मामले में अभियुक्त भागीरथ, सुखराम, सरजू, खिलौना, शीला व बाबू को दहेज के लिए प्रताड़ित करने, आत्महत्या को प्रेरित करने व दहेज की मांग करने में दोषी पाते हुए पांच-पांच वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। यही नहीं प्रत्येक पर आठ-आठ हजार रुपये अर्थदंड भी लगाया। अर्थदंड अदा न करने पर आठ-आठ माह की अतिरिक्त सजा भी भुगतनी होगी। उक्त मामले में न्यायालय में आरोप पत्र प्रस्तुत करने से पूर्व ही एक अन्य अभियुक्त आनंदी की मृत्यु हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed