{"_id":"5c2e7513bdec22570d2dddd2","slug":"181546548499-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्राइम: मड़ावरा समाचार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
क्राइम: मड़ावरा समाचार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपह्त नाबालिग के साथ दुष्कर्म की पुष्टि
मड़ावरा (ललितपुर)। मड़ावरा थानांतर्गत एक गांव निवासी किशोरी का अपहरण और बरामदगी के उपरांत चिकित्सीय रिपोर्ट में बलात्कार की पुष्टि होने पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धाराओं को तरमीम करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
सोमवार स्कूल के लिये घर से निकली 14 वर्षीय स्कूली छात्रा नहीं लौटी। परिजनों द्वारा किशोरी के स्कूल समेत तमाम परिचितों के यहां तलाश की गई और कोई सुराग नहीं मिलने पर मंगलवार को अज्ञात पर अपहरण का मामला पंजीकृत कराया गया। बुधवार को मड़ावरा पुलिस द्वारा किशोरी को बस स्टैंड से बरामद कर लिया। देर शाम सरकारी अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया गया। इस वाबत थानाध्यक्ष वीर सिंह ने बताया कि अपहृत बालिका को आरोपी कस्बे में स्थित अपने पुराने मकान पर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इस पूरे प्रकरण में आरोपी की दादी बिनेका वाली पत्नी भगवतीप्रसाद, पिता मुन्नाराय, मां राजकुमारी और बड़े भाई नितिन कुमार की संलिप्तता पायी गयी। पीड़िता के पिता की तहरीर एवं बयान के आधार पर अभी आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की दफा 363 के साथ 376 एवं 3/4 पॉक्सो अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक जांच प्रारंभ कर दी गई। वहीं, मामले के मुख्य आरोपी रोहित को गिरफ्तार कर मेडिकल परीक्षण उपरांत जेल भेज दिया गया। वहीं, पुलिस अधीक्षक कैप्टन मिर्जा मंजर बेग ने बताया कि किशोरी के बयानों के आधार पर बलात्कार की रिपोर्ट दर्ज कर ली है और आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।