{"_id":"5b6604f04f1c1bf6548b6c73","slug":"181533412592-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शौचालयों के स्थल चयन पर गहरा रहा विवाद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शौचालयों के स्थल चयन पर गहरा रहा विवाद
Updated Sun, 05 Aug 2018 03:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शौचालयों के स्थल चयन पर गहरा रहा विवाद
ललितपुर। शहर को ओडीएफ बनाने के लिए बनाए जा रहे सामुदायिक एवं सार्वजनिक शौचालयों के स्थल चयन विवादों के घेरे में हैं। जहां नझाई बाजार में शौचालय निर्माण पर पहले ही दुकानदार आपत्ति दर्ज करा चुके हैं। वहीं, नदी व नाले में निर्मित हो रहे शौचालय भी चर्चा में बने हुए हैं। नगरीय निकायों के स्वच्छता सर्वेक्षण के दौरान सामुदायिक और सार्वजनिक शौचालयों के निर्माण की संभावनाएं तलाशी गई थी। तब से लेकर आज तक स्थलों के चयन पर विवाद समाप्त नहीं हो पाया है। जहां मुहल्ला घुसयाना में ब्याना नाले के अंदर शौचालय निर्माण कराया जा रहा है तो वहीं, शहजाद नदी पुल के किनारे शौचालय निर्माण को स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। नझाई बाजार में स्वामी विवेकानंद पार्क के पास बनाए जा रहे शौचालय को लेकर दुकानदारों में नाराजगी है। उनका तर्क है कि शौचालय का निर्माण होने से भारी वाहनों की आवाजाही का मार्ग बाधित हो जाएगा। इसमें एक और झोल नजर आ रहा है। महाराजा अग्रसेन पार्क के पास भी एक शौचालय का निर्माण हो रहा है, इससे स्वामी विवेकानंद पार्क की दूरी आधा किलोमीटर से भी कम है। इसके अलावा महाराजा अग्रसेन पार्क के पास बन रहे शौचालय की पूर्व से बने सुलभ कांप्लेक्स की काफी कम है। इस तरह दो शौचालयों के बीच की दूरी लोगों को नियम संगत नजर नहीं आ रही है। इससे पहले कई सभासदों ने भी स्थल चयन पर ऐतराज जताया था। बीते दिवस नगर पालिका परिषद अध्यक्ष रजनी साहू ने निर्मित हो रहे शौचालयों का निरीक्षण भी किया था। जिसमें कई जगहों पर काम बंद पाया था।
यहां निर्मित हो रहे शौचालय
वार्ड नंबर एक रैदासपुरा में नाले के पास, मुहल्ला घुसयाना में ब्याना नाले के पास, वार्ड नंबर सोलह आजादपुरा में अग्रसेन स्कूल की गली में, गोविंद नगर रामलीला मैदान में, कर्बला में, मुहल्ला खिरकापुरा में बूढ़े बाबा के पास, आदर्श विद्यालय के सामने, गांधीनगर में शमशान के पास, रामनगर में एमईएस के सामने, सीतापाठ के पास सामुदायिक शौचालय, पुरानी तहसील के पास पिंक शौचालय, नझाई बाजार, कहचरी चौराहा, तुवन मंदिर के पास, पालिका कार्यालय के पीछे, रेलवे स्टेेशन के पास, पानी की टंकी के पास, वर्णी चौराहे पर सार्वजनिक शौचालय का निर्माण किया जा रहा है।
शौचालयों के निर्माण पर नजर
शहर में बनाए जा रहे शौचालयों के निर्माण पर नजर रखी जा रही है। बीते दिवस निरीक्षण में अधिकतर शौचालयों के काम बंद मिले थे। इस संबंध में जानकारी विभागीय अधिकारियों से ली जा रही है।
विज्ञापन
रजनी साहू, अध्यक्ष
नगर पालिका परिषद