फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Two members of the Bawariya gang were injured in a police encounter.

Mathura News: पुलिस मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के दो सदस्य घायल, गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
Two members of the Bawariya gang were injured in a police encounter.
मथुरा। फरह थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार रात पुलिस की बावरिया गिरोह के सदस्यों से मुठभेड़ हो गई। परखम गोशाला नहर पुल के पास हुई मुठभेड़ में पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो बदमाशों की टांग में गोली लग गई जिससे वह घायल हो गए। दोनों को गिरफ्तार कर उपचार के लिए सीएचसी फरह में भर्ती कराया है। उनके कब्जे से दो तमंचे, कारतूस, चोरी की पायजेब, नकदी और वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद की गई है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, क्षेत्र में लगातार हो रही नकबजनी की घटनाओं के खुलासे और रोकथाम के लिए चौकी प्रभारी ओल उपनिरीक्षक अरविंद सिंह पुलिस टीम के साथ गश्त कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि फरह क्षेत्र में चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले बावरिया गिरोह के सदस्य राजस्थान की ओर से फरह की तरफ आ रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने परखम नहर पुल के पास चेकिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन


इसी दौरान बाइक सवार दो संदिग्ध पुलिस को देखकर परखम गोशाला रोड की ओर भागने लगे। पुलिस का दावा है कि बदमाशों ने पीछा कर रही टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाश की टांग में गोली लगने से घायल हो गए। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुनील उर्फ सुलील बावरिया निवासी पुरा, थाना मगोर्रा और सन्जू बावरिया निवासी पुरा, थाना मगोर्रा, मूल निवासी गणेशपुरा, दौसा राजस्थान के रूप में हुई। सीओ प्रवीण तिवारी ने बताया है कि आरोपियों के कब्जे से दो जोड़ी सफेद धातु की पायजेब, 10,700 रुपये नकद तथा हीरो स्प्लेंडर बाइक बरामद की। इस मामले में एक अन्य आरोपी जीतू को पुलिस सात अक्टूबर को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed