{"_id":"5abd46304f1c1bbf618b4657","slug":"181522353712-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्राइम: जलकुंभी में फंसकर किसान की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
क्राइम: जलकुंभी में फंसकर किसान की मौत
Updated Fri, 30 Mar 2018 03:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जलकुंभी में फंसकर किसान की मौत
ललितपुर। जाखलौन थानांतर्गत बम्हौरीकलां गांव में भैंस को बचाने पहुंचे किसान की जलकुंभी में फंसकर मौत हो गई। बम्हौरीकलां गांव निवासी अपरवाल सिंह उर्फ अमर सिंह (67) पुत्र जुझार सिंह बृहस्पतिवार को भैंस लेकर बांध की ओर गया था। दोपहर बाद लगभग दो बजे भैंसें पानी पीने के लिए चली गई। इसी दौरान एक भैंस बांध में फैली जलकुंभी में फंस गई। यह देख अमर सिंह भैंस को बचाने के लिए मौके पर पहुंच गया, लेकिन वह भी जलकुंभी में फंस गया। यह देख आसपास के लोगों ने परिजनों को सूचना दी। सूचना पर परिजनों ने किसान को बाहर निकाला और जिला अस्पताल लाए। जिला अस्पताल में डाक्टरों ने किसान को मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने पोस्टमार्टम करवाने से इंकार कर दिया और शव लेकर घर लौट गए।