फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   खाद की चार दुकानों के लाइसेंस निलंबित

खाद की चार दुकानों के लाइसेंस निलंबित

Sun, 08 Oct 2017 03:47 AM IST
Updated Sun, 08 Oct 2017 03:47 AM IST
विज्ञापन
खाद की चार दुकानों के लाइसेंस निलंबित
चार खाद दुकानों के लाइसेंस निलंबित
विज्ञापन

दुकानों पर नहीं लगाए रेट बोर्ड, पक्की रसीद नहीं देने की भी शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। नगर के चार खाद दुकानदारों को रेट बोर्ड एवं पक्की रसीद नहीं देना महंगा पड़ गया। जिला कृषि अधिकारी ने छापामारी के दौरान कमियां पाए जाने पर चार दुकानों के लाइसेंस निलंबित कर दिए। जिससे अन्य दुकानदारों में खलबली मच गई।

कृषकों ने रबी सीजन की तैयारी शुरू कर दी है। कृषक डीएपी की खरीदारी कर रहे हैं। दुकानों पर रेट बोर्ड एवं पक्की रसीद नहीं होने से खाद के रेट को लेकर भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो गई है। कुछ कृषकों ने दुकानदारों से सवाल किए तो वह टालते नजर आए। जिसकी शिकायत जिला कृषि अधिकारी सदानंद चौधरी से की गई। उन्होंने कैलगुवां रोड एवं सागर रोड स्थित खाद की दुकानों पर छापामार कार्रवाई की और पाया कि दुकानों पर रेट बोर्ड नहीं लगाया गया है तो कई दुकानदार पक्की रसीद नहीं होने के आरोप का संतोषजनक उत्तर नहीं दे सके। इसके उपरांत उन्होंने कैलगुवां रोड स्थित रवि ट्रेडिंग, सागर रोड स्थित साहू इंटरप्राइजेज, हरिओम खाद भंडार, अजय ट्रेडर्स व आशीष ट्रेडर्स का लाइसेंस निलंबित करने की कार्रवाई की है। यही नहीं, इस संबंध में डीलर को पत्र लिखा जा रहा है, जिससे कि वह आगे भी खाद का व्यापार नहीं कर पाएं। उन्होंने कहा कि जो दुकानदार प्रिंट रेट पर खाद कृषकों को उपलब्ध नहीं कराएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। यदि नकली खाद का प्रकरण सामने आता है तो संबंधित के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी। हालांकि, वर्तमान में नकली खाद की शिकायत कहीं से नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed