{"_id":"594549f54f1c1ba4668b4919","slug":"181497713141-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तुवन मंदिर में फायरिंग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तुवन मंदिर में फायरिंग
Updated Sat, 17 Jun 2017 08:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
तुवन मंदिर के पुजारी पर फायर, बाल-बाल बचे
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के प्रसिद्ध तुवन मंदिर के पुजारी पर अज्ञात बदमाशों ने रात में फायरिंग कर दी। गोलीकांड में पुजारी बाल-बाल बच गए। मंदिर में घटना से सुबह भक्तों की भीड़ जुट गई। पुलिस की कार्यशैली के खिलाफ लोग हंगामा करने लगे। लोगों ने बदमाशों को शीघ्र पकड़ने की मांग करते हुए पुलिस को प्रार्थना पत्र सौंपा है। इलाके में दहशत का माहौल है।
मंदिर के पुजारी रामलखन चेला रामगोपाल दास ने बताया कि वह रोज की तरह भगवान की आरती कर तुवन मंदिर में ही बने संत निवास में सोने के लिए चले गए। रात करीब ढाई बजे वह सुरेश चौधरी के साथ सो रहे थे कि तभी दरवाजा खटखटाने की आवाज आई। जब उन्होंने खिड़की से झांक कर देखा तो तीन लोग खड़े थे और दरवाजे को तोड़ने का प्रयास कर रहे थे। मैंने जैसे ही उन व्यक्तियों को टोका तो बदमाशों ने फायर कर दिया। इस पर वह नीचे झुक गए तो गोली खिड़की में जा धंसी। गोली चलने से आसपास सो रहे साधु जाग गए। यह देख तीनों बदमाश भाग निकले। गोली चलने की आवाज से परिसर में सनसनी फैल गई। पुजारी ने तत्काल कोतवाली पुलिस को मामले की सूचना दी। पुलिस ने मौके से गोली का खाली खोखा और कारतूस बरामद किया। पुुजारी रामलखन ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि जब वह कचहरी में रिपोर्ट टाइप करवाने गया, इसी दौरान एक व्यक्ति ने उस पर हमला कर दिया और कहा कि रिपोर्ट में मेरा नाम शामिल किया तो जान से मार देगा। इसके बाद फिर पुलिस को सूचना दी तो आरोपी मौके से भाग गया। पुजारी ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए जान को खतरा बताया और सुरक्षा की मांग की है।
वहीं, आजारपुरा स्थित तुवनमंदिर निवासी विनय मिश्रा ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि वह भी मंदिर में निवास करता है और पूजा पाठ करता है। शुक्रवार की शाम साढे़ सात बजे आरती करके जैसे ही बाहर आया तो देखा कि पांच लोग बैठे हुए थे। यह लोग बातें कर रहे थे कि रात में खिड़की की तरफ फायर करेंगे और इन लोगों को उसमें फंसा देंगे। इस बात को हमारे साथ रह रहे कई लोगों ने सुना। इसके बाद लालजी तिवारी ने खिड़की की तरफ फायर कर दिया और सभी कमरों की कुंडी लगाकर भाग गए। विनय मिश्रा ने फायर करने वाले आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
मुआयना कर आरोपियों की तलाश जारी है
घटनास्थल का मुआयना किया था। इस संबंध में मंदिर के लोगों से पूछताछ भी की है। लेकिन पुजारी लोग फायरिंग करने वाले आरोपियों को पहचानने से इंकार कर रहे हैं। आरोपियों की तलाश की जा रही है, कार्रवाई होगी।
- भरत कुमार पांडेय, शहर कोतवाली प्रभारी
- रात ढाई बजे गोली चलने से मचा हड़कंप, सुबह भक्तों ने किया हंगामा
- पुजारी ने तहरीर देकर अज्ञात तीन बदमाशों को गिरफ्तार करने की मांग की