{"_id":"5b60c3214f1c1ba23e8b47dd","slug":"171533068065-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्राइम: दिव्यांग का शव कुए में मिला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
क्राइम: दिव्यांग का शव कुए में मिला
Updated Wed, 01 Aug 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुएं में मिला दिव्यांग का शव
- परिजन बोले, मारपीट के मामले में कार्रवाई न होने से था क्षुब्ध
- जाखलौन पुलिस पर लापरवाही बरतने का लगाया आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। जाखलौन थाने के ऐसा गांव निवासी दिव्यांग रामकुमार पुत्र प्रागीलाल पटेल का शव घर के पास स्थित कुएं में मिला। हादसे को लेकर परिजनों ने बताया कि पिछले साल रामकुमार के साथ जमीनी रंजिश को लेकर गांव के लोगों से विवाद हुआ था। आरोप है कि मामले में पुलिस की ओर से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई न होने से रामकुमार ने क्षुब्ध होकर आत्महत्या की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार ऐरा गांव निवासी रामकुमार का जमीनी रंजिश के चलते गांव में रहने वाले प्रभावशाली लोगों से विवाद हो गया था। परिजनों का आरोप है कि गांव में रहने वाले आरोपियों ने विगत दो सितंबर 2017 को रामकुमार के साथ मारपीट कर गांव के पास से निकली रेलवे लाइन पर फेंक दिया था। जिससे उसके दोनो पैर कट गए थे। घायल अवस्था में रामकुमार को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां उसकी हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उसे झांसी रेफर कर दिया। एक महीने के उपचार के बाद परिजन उसे घर ले आए। आरोपियों के खिलाफ थाना जाखलौन में दिए शिकायती पत्र पर कोई कार्रवाई न होने से वह काफी परेशान था। सोमवार की दोपहर उसका बड़ा भाई पन्नालाल घर आया और रामकुमार को घर पर न देख खोजबीन की पर कोई जानकारी नहीं मिली। इस पर उन्होंने जाखलौन पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घर के पास स्थित कुएं में गिरने की आशंका जताते हुए कुएं का पानी खाली कराया तो कुएं से रामकुमार का शव बरामद हुआ। मृतक के भाई पन्नालाल का आरोप है कि थाना जाखलौन पुलिस की कार्यप्रणाली से क्षुब्ध होकर उसके भाई ने कुएं में कूद कर आत्महत्या कर ली है। मृतक तीन भाइयों में छोटा था।