फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   क्राइम: ग्राम प्रधान और पति पर बंधक बनाकर मारपीट की रिपोर्ट दर्ज

क्राइम: ग्राम प्रधान और पति पर बंधक बनाकर मारपीट की रिपोर्ट दर्ज

Fri, 27 Jul 2018 04:17 AM IST
Updated Fri, 27 Jul 2018 04:17 AM IST
विज्ञापन
क्राइम: ग्राम प्रधान और पति पर बंधक बनाकर मारपीट की रिपोर्ट दर्ज
ग्राम प्रधान और पति पर बंधक बनाकर मारपीट की रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

प्रधान ने विपक्षियों पर लगाया रंगदारी मांगने का आरोप
ललितपुर। जाखलौन थानांतर्गत बम्हौरीकलां गांव में दलित ग्राम प्रधान की ओर से दर्ज करवाए गए रंगदारी और अपमानित करने के मुकदमे में राजीनामा होने के बाद भी ग्राम प्रधान ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर रंगदारी मांगने का आरोप लगाया है। वहीं, पुलिस ने दूसरे पक्ष की तहरीर पर प्रधान व पति के खिलाफ बंधक बनाने और जानलेवा हमला करने की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

गौरतलब है कि कुछ दिन पूर्व पुलिस ने बम्हौरीकलां गांव निवासी प्रधान गेंदारानी पत्नी मुन्नालाल ने गांव के विट्टू राजा पुत्र राजपाल सिंह के खिलाफ रंगदारी व अपमानित करने का मुकदमा दर्ज कराया था। ग्राम प्रधान ने बृहस्पतिवार को पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर बताया कि पूर्व में लिखे मुकदमे में 25 जुलाई को आरोपी विट्टू राजा ने दबाव बनाकर जबरन राजीनामा करा लिया। इसके बाद वह देर रात अपने मामा दिनेश के साथ तमंचा व कुल्हाड़ी लेकर घर में घुस आया और प्रधान व उसके पति को जातिसूचक शब्दों से अपमानित कर गालीगलौज कर दो लाख रुपये की रंगदारी की मांग करने लगा। मांग पूरी न होते देख आरोपी मारपीट करने लगे चीखपुकार सुन अन्य ग्रामीण मौके पर आ गए। इसके उपरांत महिला व उसके पति ने आरोपियों को घर में बंद कर लिया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्राम प्रधान के घर में बंधक बने विट्टू राजा पुत्र राजपाल सिंह व उसके मामा दिनेश को अपने साथ ले गई। पुलिस ने घायलों को चिकित्सीय परीक्षण कराकर ग्राम प्रधान व उसके पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। घायल बिट्टू राजा पुत्र राजपाल सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 25 जुलाई को जब वह मामा दिनेश के साथ खेत से घर वापस आ रहा था। तभी ग्राम प्रधान गेंदारानी व उसके पति मुन्नालाल ने उन्हे पकड़ कर घर में बंधक बना लिया विरोध करने पर आरोपियों ने गालीगलौज कर जानलेवा हमला कर मारपीट करने लगे, जिससे दो घायल बेहोश हो गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed