फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   सूने घर को बनाया चोरों ने निशाना

सूने घर को बनाया चोरों ने निशाना

Fri, 11 Aug 2017 01:24 AM IST
Updated Fri, 11 Aug 2017 01:24 AM IST
विज्ञापन
सूने घर को बनाया चोरों ने निशाना

विज्ञापन
सूने घर को बनाया चोरों ने निशाना
ललितपुर। शहर कोतवाली अंतर्गत नई बस्ती चौकी क्षेत्र में चोरों ने एक सूने घर को निशाना बनाकर लाखों का सामान पार कर दिया। जानकारी के अनुसार राजपूत कालोनी स्थित देवी मंदिर के पास अनुरागेंद्र पुत्र शत्रुघन सिंह अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ रहते हैं। यहां रहकर वह ठेकेदारी के साथ गांव में खेती का काम भी देखते हैं। अनुरागेंद्र ने बताया कि सात अगस्त को रक्षाबंधन के अवसर पर अपने गांव आलापुर गए हुए थे। इसी दौरान चोरों ने उनके सूने घर को निशाना बनाकर चोरी की घटना को अंजाम दे दिया। बृहस्पतिवार की दोपहर 12 बजे जब वह लौटकर आए तो देखा कि घर का ताला टूटा हुआ है और अंदर का सामान बिखरा पड़ा है। उन्होंने बताया कि चोरों ने अलमारी से तीन तोले का सोने का हार, चार सोने की चूड़ियां, अंगूठी, पायल दो सौ ग्राम और पंद्रह हजार रुपये नकद चोरी कर लिए हैं। इसके अलावा चोरों ने कंप्यूटर सेट, एएलईडी टीवी और म्यूजिक सिस्टम को भी चोरी कर लिया है। चोरी की घटना की सूचना पर नई बस्ती चौकी प्रभारी सुनील त्रिपाठी ने मौके पर पड़ताल की और पीड़ित से जानकारी ली। पीड़ित ने पुलिस से चोरों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed