फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   कमियां मिलने पर प्रधानाचार्य से स्पष्टीकरण तलब

कमियां मिलने पर प्रधानाचार्य से स्पष्टीकरण तलब

Sun, 04 Nov 2018 04:04 AM IST
Updated Sun, 04 Nov 2018 04:04 AM IST
विज्ञापन
कमियां मिलने पर प्रधानाचार्य से स्पष्टीकरण तलब
कमियां मिलने पर प्रधानाचार्य से स्पष्टीकरण तलब
विज्ञापन

डीआईओएस के निरीक्षण में मिले थे अनुपस्थित
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। जिला विद्यालय निरीक्षक ने राजकीय इंटर कालेज बार का निरीक्षण किया। इस दौरान प्रभारी प्रधानाचार्य/सहायक अध्यापक अनुराग यादव एक एवं दो नवंबर को विद्यालय से अनुपस्थित पाये गये। इस पर प्रधानाचार्य से स्पष्टीकरण तलब किया गया है।

डीआईओएस रामशंकर ने जीआइसी बार का निरीक्षण किया। यहां कार्यरत सहायक अध्यापक जलील खान राजकीय हाइस्कूल वीर एवं सहायक अध्यापक दिनेश कुमार राजकीय हाईस्कूल डोंगराकलां में विद्यालय संचालन के लिए सम्बद्ध है। शिक्षक अभिभावक संघ के अन्तर्गत 20 अध्यापक शिक्षण कार्य के लिए लगाये गये है। निरीक्षण के दौरान अध्यापक दिनेश मिश्रा एवं रजिया बानो अनुपस्थित पाए गए। शेष पीटीए के 18 अध्यापकों के सापेक्ष निरीक्षण के दौरान 12 अध्यापक ही विद्यालय में उपस्थित पाये गये। कक्षा-12 में नामांकित 300 छात्रों के सापेक्ष कोई भी छात्र उपस्थित नहीं पाया गया। कक्षा-9 के उपस्थित छात्र/छात्राओं को एक कक्षा कक्ष में अंग्रेजी एवं एक अन्य कक्षाकक्ष में संस्कृत विषय को पीटीए अध्यापिका पढ़ा रही थी। विद्यालय परिसर में निर्माण कराये जा रहे नवीन शौचालय का निर्माण कार्य लेन्टर स्तर तक पूर्ण कराया जा चुका है। शौचालय के सेपटिक टेंक की चिनाई कार्य पूर्ण हो चुका है। प्रधानाचार्य कक्ष से लगे हुए शौचालय की साफ-सफाई एवं पानी की आपूर्ति/व्यवस्था का अभाव पाया गया। मिड-डे-मील के अन्तर्गत कक्षा-6, 7 व 8 में नामांकित 213 छा़त्र/छात्राओं के सापेक्ष मात्र 44 छात्र/छात्रायें उपस्थित पायी गयी, जबकि माह सितम्बर, 2018 में मध्यान्ह भोजन ग्रहण करने वाले छात्र/छात्राओं की संख्या अधिकांश दिवसों में 190 दर्शाई गई है। इसी प्रकार माह अक्टूबर18 में नामांकित 213 छात्र/छात्रों के सापेक्ष मध्यान्ह भोजन ग्रहण करने वाले छात्र/छात्राओं की संख्या 190 से 204 दर्शाई गई है, जोकि संदेहात्मक प्रतीत होती है। निरीक्षण तिथि को मीनू के अनुसार तहरी बनायी जानी थी जबकि राम सिंह शाक्यवार, सहायक अध्यापक/इंचार्ज प्रधानाचार्य द्वारा बताया गया कि आज मिड-डे-मील में सब्जी चावल बनाया गया था। निरीक्षण के दौरान रसोइया अनुपस्थित पायी गयी। प्रधानाचार्य को आदेशित किया जाता है कि मिड-डे-मील में विगत माहों में दर्शाई गई उपस्थिति तथा निरीक्षण के दौरान पायी गयी भौतिक उपस्थिति में अन्तर पाए गए। इस पर प्रधानाचार्य को स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed