{"_id":"5cfac2d7bdec22075f579ef7","slug":"155993774418-lalitpur-news142","type":"story","status":"publish","title_hn":"धोखाधड़ी कर शादी तोड़ने में दो पर मुकदमा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jun 2019 01:32 AM IST
विज्ञापन
Link Copied
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धोखाधड़ी कर शादी तोड़ने में दो पर मुकदमा
विज्ञापन
ललितपुर। थाना नाराहट अंतर्गत ग्राम मकरीपुर में दो युवकों पर एक लाख रुपये मांगने और धोखाधड़ी कर शादी तोड़ने के मामले में पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। महिला ने नाराहट पुलिस को तहरीर देकर बताया कि सात मई को रोशन ने फोन के द्वारा रमेश से कहा कि उसकी जिस लड़की से शादी हो रही है, वह सही नहीं है। यह कहकर शादी तुड़वा दी और महिला से उसकी शादी में खलल नहीं डालने के नाम पर उससे एक लाख रुपये की मांग भी की। रुपये नहीं देने पर उसकी शादी तोड़ने का आरोप लगाया। पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। इस मामले में थानाध्यक्ष नाराहट वीरेंद्र सिंह ने बताया कि लड़की की शादी कराने के नाम पर उससे एक लाख रुपये की मांग कर रहा था और रुपये नहीं देने पर लड़की की शादी तोड़ दी, जिसके चलते पीड़िता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया है। हालांकि अब लड़की की शादी कहीं और हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।