{"_id":"5cf8266cbdec220734076084","slug":"155976663014-lalitpur-news152","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक को परिजनों ने लाठियों से पीटा, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
युवक को परिजनों ने लाठियों से पीटा, मौत
विज्ञापन
युवक को परिजनों ने लाठियों से पीटा, मौत
ललितपुर। थाना बार अंतर्गत ग्राम भैलोनीसूबा में अपने घर के बड़ों के साथ अभद्रता व मारपीट करने से नाराज परिजनों ने युवक की लाठियों से पिटाई की, जिससे उसकी अस्पताल ले जाने के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने गांव के चौकीदार की तहरीर पर मृतक के दो भाइयों और पिता पर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। जबकि, परिजन ने युवक की मौत छत से कूदने के दौरान होना बता रहे हैं।
थाना बार के ग्राम भैलोनीसूबा निवासी गजरा पुत्र गनेश आए दिन परिवार में लड़ता-झगड़ता रहता था। कई बार बड़ों से अभद्रता भी कर देता था। मंगलवार की शाम करीब पांच बजे गजरा अपने घर पहुंचा और फिर से पूर्व की तरह व्यवहार करने लगा, यहां तक कि उसने अपने माता-पिता को भी नहीं छोड़ा और अभद्रता करते हुए मारपीट करने लगा। यह देख उसके दो भाइयों सोबरन व निर्भय एवं पिता गनेश ने गजरा की लाठियों से पिटाई कर दी, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। हालांकि, परिजन उसे उठाकर इलाज के लिए अस्पताल ले जाने लगे, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई।
इस मामले में गांव के चौकीदार संतराम रैकवार ने थाना बार पुलिस को तहरीर देकर बताया कि ग्राम भैलोनीसूबा में गजरा (24) पुत्र गनेश को उसके परिवारजन सोबरन, निर्भय एवं गनेश राजपूत ने मारपीट की। इससे उसके सिर में लाठी लग गई। मारपीट के कुछ समय बाद अस्पताल ले जाते समय गजरा की मौत हो गई। पुलिस ने तीनों आरोपियों (दो भाइयों सोबरन व निर्भय एवं पिता गनेश) के खिलाफ गैर इरातदन हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
मृतक के भाई निर्भय ने बताया कि मंगलवार की शाम को उसका भाई गजरा नशे में घर आया और घर में माता- पिता व भाइयों के साथ गाली- गलौज कर मारपीट करने लगा। कुछ देर में छत पर चला गया। इसके बाद वह छत से गिर गया, जिससे उसे अधिक चोटें आईं, जिससे उसकी मौत हो गई।
चौकीदार की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। परिजनों द्वारा छत से कूदने के दौरान मौत होना बताया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
- अलमा अहिरवार, एसओ, थाना बार।