फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   कुएं में गिरने से किसान की मौत

कुएं में गिरने से किसान की मौत

Tue, 04 Jun 2019 09:40 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jun 2019 09:40 PM IST
विज्ञापन
कुएं में गिरने से किसान की मौत
कुएं में गिरने से किसान की मौत
विज्ञापन

ललितपुर। थाना पाली अंतर्गत ग्राम ठगारी निवासी एक किसान की कुएं में गिरकर मौत हो गई। सुबह शौच को गए ग्रामीणों ने कुएं में शव होने की सूचना परिजनों को दी। परिजनों ने पुलिस को जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्राम ठगारी निवासी किसान खिलान सिंह (55) पुत्र सुखवीर सिंह सोमवार की रात्रि को गांव से लगभग पांच सौ मीटर की दूरी पर खेत पर मूंग की फसल की रखवाली करने के लिए गया था। जहां पर कुएं में गिरकर उसकी मौत हो गई। सुबह शौच क्रिया को आए ग्रामीण कुएं के पास जाकर दातुन तोड़ने लगे तो उन्हें कुएं में एक व्यक्ति पड़ा नजर आया। खबर मिलने पर अन्य ग्रामीण इकट्ठे हो गए और उन्होंने खिलान सिंह की पहचान की। कुएं में शव पड़ा होने की जानकारी मृतक किसान के परिजनों को दी गई। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कुएं से निकलवा कर कब्जे में लिया और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के भाई दशरथ ने बताया कि किसान खिलान सिंह गांव से दूर मूंग की फसल की रखवाली करने के लिए घर से निकला था। जहां पर जानवरों को खेत में आने पर उन्हें खेत से भगाने का प्रयास किया। रात्रि होने के कारण कुआं नजर नहीं आया, जिसमें गिरकर भाई की मौत हो गई। मृतक तीन भाइयों में बढ़ा था। मृतक के दो पुत्र हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed