{"_id":"5cf2d6fdbdec220755419633","slug":"155941866718-lalitpur-news57","type":"story","status":"publish","title_hn":"पशु क्रुरता अधिनियम का मुकदमा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jun 2019 04:15 AM IST
विज्ञापन
Link Copied
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन पर मुकदमा
विज्ञापन
ललितपुर। थाना महरौनी अंतर्गत नहर की पुलिया के पास पिकअप में आधा दर्जन भैंसें क्रूूरता पूर्वक ले जाने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों पर मुकदमा दर्ज किया है। ग्राम कुंआघोषी निवासी गौसेवा मंडल के संरक्षक आदित्य तिवारी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 30 मई को रात सवा ग्यारह बजे नहर पुलिया के पास मड़ावरा रोड पर एक पिकअप आती दिखाई दी, जिसमें पास से गुजरने पर पिकअप से जानवरों की आवाज आई। इस पर उन्होंने नहर पुलिया के पास पिकअप को रोक लिया और देखा तो उसमें छह भैंसें ठसाठस भरी थीं। इसकी सूचना पुलिस को दी, पुलिस ने पिकअप को जब्त कर लिया और आरोपी थाना नाराहट के ग्राम डोंगरा निवासी हनीफ, झांसी के ओरछा गेट निवासी राशिद को गिरफ्तार कर लिया, जबकि तीसरा आरोपी मड़ावरा निवासी शहजाद भागने में सफल हो गया। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।