{"_id":"6a8afbe8c8171727210a15d4","slug":"a-female-constable-saved-a-teenage-girl-who-was-attempting-suicide-at-a-metro-station-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-151829-2026-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: महिला सिपाही ने मेट्रो स्टेशन पर खुदकुशी का प्रयास कर रही किशोरी को बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: महिला सिपाही ने मेट्रो स्टेशन पर खुदकुशी का प्रयास कर रही किशोरी को बचाया
विज्ञापन
-हौजखास मेट्रो स्टेशन की घटना, किशोरी को मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्या, चल रहा है इलाज
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
हौज खास मेट्रो स्टेशन पर शनिवार को एक महिला सिपाही ने खुदकुशी की कोशिश कर रही 16 साल की लड़की की जान बचा ली। गश्त के दौरान महिला सिपाही निकिता ने किशोरी को ट्रैक पर कूदनेे की कोशिश करते हुए देखा। बिना समय गंवाए महिला सिपाही वहां पहुंची और उसे रोक लिया। मेट्रो यूनिट के उपायुक्त आनंद डाभी ने बताया कि महिला सिपाही घटना की सूचना पुलिस स्टेशन को दी। मामले की जानकारी मिलते ही एएसआई राजकुमार स्टेशन पर पहुंचे। फिर किशोरी को स्टेशन कंट्रोल रूम में ले जाया गया। शुरुआती पूछताछ में किशोरी अपने और अपने परिवार के बारे में कुछ भी नहीं बता रही थी।
महिला सिपाही ने उससे बातचीत की और उसे भरोसा दिलाया। इसके बाद उसने परिवार का संपर्क नंबर दिया। पुलिस ने आरके पुरम इलाके में रहने वाले उसके पिता से फोन पर संपर्क किया। वह बीएसएफ में कार्यरत हैं। सूचना मिलते ही वह स्टेशन पहुंचे। पूछताछ में पता चला कि किशोरी को एक साल से मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्या है और उसका आरएमएल अस्पताल में इलाज चल रहा है। उसने पहले भी खुद को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया था। पूछताछ और सत्यापन कर किशोरी को उसके पिता के हवाले कर दिया।