फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   gdsf

Noida News: सर, मैं बैंक से बोल रहा हूं...और खाते से निकल गए 14.30 लाख

Sun, 23 Aug 2026 07:51 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2026 07:51 PM IST
विज्ञापन
gdsf
- पहले भरोसा जीता, फिर खाता किया खाल... दो लोगों से 21 लाख की ठगी
विज्ञापन

-लिंक पर क्लिक करने से खाते से गायब हुई रकम, गूगल पर रीव्यूह करने के बहाने दिया लालच
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। शहर में साइबर ठगी के दो चौंकाने वाले मामलों ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। जालसाजों ने ठगी के अलग-अलग तरीके अपनाकर एक कारोबारी और एक आईटी कर्मचारी को अपना शिकार बनाया और महज कुछ समय में दोनों से कुल 21.30 लाख रुपये ऐंठ लिए। एक मामले में बैंक अधिकारी बनकर 14.30 लाख रुपये ठगे गए, जबकि दूसरे में काम दिलाने का झांसा देकर सात लाख रुपये की ठगी की गई। दोनों मामलों में साइबर थाने की पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सेक्टर 150 निवासी 55 वर्षीय एक कारोबारी ने बताया उन्होंने 1 जुलाई को अपने बैंक के ग्राहक सेवा नंबर की तलाश की थी। दो जुलाई को व्हाट्सएप पर एक कॉल आई। ठग ने स्वयं को बैंक अधिकारी बताते हुए नंबर पर एक लिंक भेजा। लिंक पर क्लिक करते ही एपीके फाइल डाउनलोड हुई जिसमें जरूरी जानकारी भरने की बात कही गई। इसके तुरंत बाद उनके मोबाइल पर लगातार ओटीपी आने लगे। कुछ ही देर में उनके खाते से 14.30 लाख रुपये दूसरे बैंक खाते में चले गए। जानकारी होने पर जब नंबर पर दोबारा कॉल करनी चाही तो नंबर बंद मिला।
विज्ञापन


टेलीग्राम ग्रुप से जोड़कर बनाया शिकार :
ऐसे ही सेक्टर-79 स्थित एक सोसाइटी के रहने वाले 35 वर्षीय आईटी कंपनी कर्मचारी भी ठगी के शिकार हो गए। बताया कि बीते साल 15 मई को उनके व्हाट्सएप पर एक मैसेज आया। जिसमें फ्रीलांसिंग करने पर भुगतान करने की बात कही गई। शुरुआत में गूगल मैप पर होटल और रेस्टोरेंट की रीव्यू का कार्य दिया गया। जिससे 2800 रुपये का मुनाफा मिला। बाद में उन्हें टेलीग्राम ग्रुप पर एक चैनल से जोड़ा गया। जहां क्रिप्टोकरेंसी से जुड़े कार्य और वेबसाइट पर रुपये जमा कराने के नाम पर उनसे कुल सात लाख पांच हजार रुपये ठग लिए गए। डीसीपी साइबर क्राइम शैव्या गोयल ने बताया मामलों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article