फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   FIR registered in the case of a Kanwar pilgrim's death.

Haridwar News: सड़क हादसे में कांवड़ यात्री की मौत के मामले में प्राथमिकी दर्ज

Sun, 23 Aug 2026 07:38 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2026 07:38 PM IST
विज्ञापन
FIR registered in the case of a Kanwar pilgrim's death.
सहारनपुर यूपी के ध्यानार्थ...
विज्ञापन

- नगर कोतवाली क्षेत्र का मामला, मोबाइल गायब, यूपीआई से निकाली रकम

संवाद न्यूज एजेंसी

हरिद्वार। नगर कोतवाली क्षेत्र में सड़क हादसे में घायल हुए कांवड़ यात्री की उपचार के दौरान मौत होने के बाद अब पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। आरोप है कि यात्री का हादसे के दौरान मोबाइल फोन गायब हो गया। इसके बाद यूपीआई के जरिये कई बार रकम निकाल ली गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, आशीष कुमार निवासी नंदी फिरोजपुर जिला सहारनपुर यूपी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका छोटा भाई अंकित कुमार नौ अगस्त की शाम करीब सात बजे अपने परिचित जसबीर, चरण सिंह और वंश के साथ दो मोटरसाइकिलों से कांवड़ लेने हरिद्वार आया था।
विज्ञापन

रात करीब 11 बजे सभी ने हरिद्वार पार्किंग में बाइकें खड़ी कीं और पैदल खाना खाने के लिए निकल गए। भूपतवाला रोड और ऋषिकेश रोड के पुल के पास पहुंचने पर रुड़की की ओर से तेज गति से आ रही अज्ञात मोटरसाइकिल ने अंकित को टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथियों ने उसे सरकारी एंबुलेंस से एम्स ऋषिकेश पहुंचाया, जहां उसका उपचार चल रहा था। हालत गंभीर होने के कारण वह बेहोश था और वेंटिलेटर पर था। उपचार के दौरान 15 अगस्त को अंकित की मौत हो गई। इसके बाद 16 अगस्त को शव परिजनों को सौंपा गया। अंकित का मोबाइल हादसे के समय से ही गायब था।

बाद में बैंक खाते की जानकारी लेने पर परिजनों को पता चला कि 10 अगस्त को उसके मोबाइल से यूपीआई के जरिये कई बार कर पांच हजार की रकम निकाली गई। व्यस्त होने के चलते 22 अगस्त को उन्होंने कोतवाली नगर पहुंचकर तहरीर दी। सीओ सिटी शिशुपाल सिंह नेगी ने बताया कि इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed