फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   rpf detains man with 10lakh cash at gaya junction hands over to income tax today bihar news

Bihar: गयाजी जंक्शन पर 10.03 लाख रुपये नकद के साथ युवक हिरासत में, नहीं दिखाया दस्तावेज; आयकर विभाग को सौंपा

Sun, 23 Aug 2026 07:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गयाजी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गयाजी Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 23 Aug 2026 07:26 PM IST
सार

गयाजी जंक्शन पर आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त टीम ने ऑपरेशन सतर्क के तहत एक व्यक्ति को 10.03 लाख रुपये नकद के साथ हिरासत में लिया। तलाशी के दौरान बैग से नकदी बरामद हुई, लेकिन पूछताछ में वह इसके संबंध में वैध दस्तावेज नहीं दिखा सका।

विज्ञापन
rpf detains man with 10lakh cash at gaya junction hands over to income tax today bihar news
गयाजी जंक्शन पर ऑपरेशन सतर्क के दौरान आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त कार्रवाई में 10.03 लाख रुपये

विस्तार

पूर्व मध्य रेलवे के गया जंक्शन पर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और जीआरपी की संयुक्त टीम ने ऑपरेशन सतर्क के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को 10 लाख 3 हजार 170 रुपये नकद के साथ हिरासत में लिया। मौके पर पूछताछ के दौरान वह इतनी बड़ी नकदी से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद नियमानुसार कार्रवाई करते हुए नकदी और संबंधित व्यक्ति को आगे की जांच के लिए आयकर विभाग के हवाले कर दिया गया।

विज्ञापन

श्रावण माह की भीड़ के बीच चल रहा था विशेष जांच अभियान
आरपीएफ पोस्ट गया के निरीक्षक प्रभारी बनारसी यादव और थानाध्यक्ष शिव कुमार के निर्देशन में शनिवार को रेलवे परिसर में विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा था। अभियान के दौरान आरपीएफ और जीआरपी के अधिकारी व जवान संयुक्त रूप से प्लेटफॉर्म और स्टेशन परिसर में संदिग्ध व्यक्तियों की जांच कर रहे थे। इसी दौरान प्लेटफॉर्म संख्या-1 के दक्षिणी छोर के पास एक व्यक्ति संदिग्ध परिस्थिति में दिखाई दिया। उसे रोककर पूछताछ की गई।

विज्ञापन

बैग की तलाशी में मिली 10.03 लाख रुपये की नकदी
पूछताछ में व्यक्ति ने अपनी पहचान मो. नसरुल्लाह (37 वर्ष), पिता मो. मोख्तार आलम, निवासी न्यू करीमगंज, सिविल लाइन थाना क्षेत्र, गया के रूप में बताई। तलाशी के दौरान उसके बैग से भारतीय मुद्रा में कुल 10 लाख 3 हजार 170 रुपये बरामद हुए। अधिकारियों ने जब इतनी बड़ी नकदी के संबंध में वैध दस्तावेज मांगे तो वह मौके पर कोई संतोषजनक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।

विज्ञापन
विज्ञापन

आयकर विभाग को दी गई सूचना
आरपीएफ ने नियमानुसार कार्रवाई करते हुए व्यक्ति को हिरासत में लिया और मामले की सूचना आयकर विभाग के जांच प्रकोष्ठ को दी। सूचना मिलने पर आयकर विभाग, पटना के निरीक्षक सिद्धीकांत चौधरी आरपीएफ पोस्ट, गया पहुंचे। इसके बाद हिरासत में लिए गए व्यक्ति और बरामद पूरी नकदी को आगे की जांच एवं आवश्यक कानूनी कार्रवाई के लिए आयकर विभाग को विधिवत सौंप दिया गया।



ये भी पढ़ें- Bihar: गयाजी में राहुल गांधी पर बरसे विजय सिन्हा, बोले- बिना संघर्ष बड़े पद पाने वाले नहीं समझते जमीनी हकीकत

जांच के बाद नकदी के स्रोत का होगा खुलासा
रेलवे सुरक्षा बल के मुताबिक, बरामद नकदी के स्रोत और उसके उपयोग की वैधता की जांच अब आयकर विभाग करेगा। यदि संबंधित व्यक्ति वैध दस्तावेज प्रस्तुत करता है तो आगे की कार्रवाई उसी आधार पर की जाएगी। फिलहाल मामले की विस्तृत जांच जारी है। रेलवे सुरक्षा बल का कहना है कि स्टेशन परिसर में सुरक्षा और अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए ऑपरेशन सतर्क के तहत विशेष जांच अभियान आगे भी जारी रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed