फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   जदूर ने फांसी लगाकर दी जान

जदूर ने फांसी लगाकर दी जान

Sun, 02 Jun 2019 01:19 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jun 2019 01:19 AM IST
विज्ञापन
जदूर ने फांसी लगाकर दी जान
मजदूर ने फांसी लगाकर दी जान
विज्ञापन

ललितपुर। थाना जाखलौन के ग्राम जमुनिया निवासी एक मजदूर ने अपने कमरे में अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर जान दे दी। जानकारी मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्राम जमुनिया निवासी रघुवीर (28) पुत्र पूरन अरिहवार मजदूरी करता था। शुक्रवार की शाम को वह घर लौटा व रात करीब नौ बजे नीचे वाले कमरे (मड़ा) में चला गया। कमरे में तौलिया से फंदा बनाकर छत के कुंदे से लटक गया, जिससे उसकी मौत हो गई। घर में मौजूद पत्नी के चिल्लाने पर परिवार के अन्य सदस्य और मुहल्लेवाले इकट्ठे हो गए और पुलिस को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कमरे का दरवाजा खुलवाया और शव को फंदे से उतारकर पंचनामा भरकर उसका पोस्टमार्टम कराया। मृतक के चाचा श्रीपत ने बताया कि मृतक रघुवीर ने किन कारणों से फांसी लगाई, इसकी जानकारी नहीं है। उसकी पत्नी के चिल्लाने पर जानकारी लगी, जिस पर पुलिस को सूचना दी गई। जाखलौन थानाध्यक्ष एके सिंह चौहान ने बताया कि मृतक रघुवीर नशे का आदी था और घरेलू कलह के चलते आत्महत्या की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed