ईद से पहले आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए
ललितपुर। जिला मुस्लिम एसोसिएशन ने जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन देकर शहर पेश इमाम हाजी अब्दुल अलीम के आत्महत्या के मामले में आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की गई। ज्ञापन में बताया कि तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है, लेकिन अब तक उनकी गिरफ्तारी नहीं हुई है। ईद नजदीक है और आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से मुस्लिमों में रोष है। मांग की गई कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए। ज्ञापन पर जिला मुस्लिम एसोसिएशन के सदर असलम कुरैशी, अब्दुल हकीम, अब्दुल मुईन, मोहमद जाहिद, लियाकत अली, यूसुफ खान, अब्दुल रहमान कल्ला, नत्थू खां, हाजी अनीस मंसूरी, अजीज कुरैशी, हाजी इरशाद खान, मुश्ताक खान, कदीर खान आदि के हस्ताक्षर हैं।