{"_id":"5cec454ebdec22071b38af83","slug":"155898815818-lalitpur-news171","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो जिला बदर, दो के शस्त्र लाइसेंस निरस्त","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 May 2019 01:56 AM IST
विज्ञापन
Link Copied
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो जिला बदर, दो के शस्त्र लाइसेंस निरस्त
विज्ञापन
ललितपुर। जिला मजिस्ट्रेट ने दो अपराधियों को जिला बदर कर दिया है और दो के शस्त्र लाइसेंस निरस्त कर दिए हैं। जिला मजिस्ट्रेट मानवेंद्र सिंह ने उप्र गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत थाना ललितपुर के ग्राम दैलवारा निवासी प्रकाश कुशवाहा पुत्र जूजे कुशवाहा और थाना पूराकलां के ग्राम पूराखुर्द निवासी अशोक पुत्र प्रभु यादव को छह-छह महीने के लिए जिले की सीमा के बाहर रहने के आदेश जारी कर जिला बदर कर दिया। इसी तरह उन्होंने कहा कि थाना ललितपुर के ग्राम मिर्चवारा व हाल मोहल्ला रावतयाना चौकाबाग निवासी आल्हा प्रसाद निरंजन एवं ग्राम मिर्चवारा और हाल मोहल्ला रावतयाना चौकाबाग निवासी अतर सिंह के बीच आपसी विवाद के चलते शस्त्र के दुरुपयोग की आशंका है, जिस कारण उक्त व्यक्तियों के पास शस्त्र रहना जनहित के लिए उचित नहीं है। अत: भारतीय शस्त्र अधिनियम की धारा 17(3) के तहत दोनों व्यक्तियों के शस्त्र लाइसेंस निरस्त कर दिए। बता दें कि आल्हा प्रसाद निरंजन समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष हैं। करीब तीन महीने पहले भाई से जमीनी विवाद में फायरिंग की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।