{"_id":"6a9171e2fecedc88fd02c8cb","slug":"one-arrested-for-fatal-spear-attack-over-farm-boundary-dispute-in-pali-victim-died-during-treatment-korba-news-c-1-1-noi1487-4660111-2026-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीजी: खेत की मेड़ पर शुरू हुआ विवाद पहुंचा हत्या तक, भाला मारकर ग्रामीण को उतारा मौत के घाट, एक आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीजी: खेत की मेड़ पर शुरू हुआ विवाद पहुंचा हत्या तक, भाला मारकर ग्रामीण को उतारा मौत के घाट, एक आरोपी गिरफ्तार
Fri, 28 Aug 2026 06:19 PM IST
कोरबा ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
Published by: कोरबा ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2026 06:19 PM IST
सार
कोरबा जिले के पाली थाना क्षेत्र अंतर्गत खैरबहारा गांव में खेत की मेड़ तोड़ने के मामूली विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। भाला से किए गए हमले में घायल ग्रामीण ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी
विस्तार
कोरबा जिले के पाली थाना क्षेत्र अंतर्गत खैरबहारा गांव में खेत की मेड़ तोड़ने के मामूली विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। भाला से किए गए हमले में घायल ग्रामीण ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पाली थाना पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर कटघोरा उपजेल भेज दिया है, जबकि दूसरा आरोपी फरार है।
पुलिस के मुताबिक मृतक अजय कुमार रोहिदास निवासी खैरबहारा के घर के बगल में आरोपी भारत सिंह कंवर का खेत है। उसके ठीक नीचे अजय के पिता सत्यनारायण का भी खेत है। धान का रोपा लगाने के लिए भारत के खेत से पानी लेना था, जिसके लिए सत्यनारायण ने खेत की मेड़ तोड़ दी थी। इसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ।
25 अगस्त की रात करीब 9 बजे भारत सिंह कंवर अपने साथी संजय कुमार कंवर के साथ अजय के घर के आंगन में पहुंचा। दोनों ने गाली-गलौज करते हुए मेड़ तोड़ने को लेकर झगड़ा शुरू कर दिया। अजय ने बताया कि वह दीपका में काम करने के बाद अभी घर लौटा है और उसे मेड़ तोड़ने की जानकारी नहीं है। इसके बावजूद दोनों आरोपी नहीं माने।
विज्ञापन
आरोप है कि भारत और संजय ने जान से मारने की धमकी देते हुए अजय के साथ हाथ-मुक्के से मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान भारत सिंह कंवर ने अपने साथ लाए भाला से अजय के पेट और हाथ पर वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। वारदात के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए।
परिजन घायल अजय को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाली लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान गुरुवार को उसकी मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया।
मृतक की पत्नी जानकी बाई रोहिदास के बयान के आधार पर पुलिस ने दोनों आरोपियों भारत सिंह कंवर और संजय कुमार कंवर के खिलाफ हत्या का अपराध दर्ज किया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी भारत सिंह कंवर को गिरफ्तार कर लिया है। उसे न्यायालय में पेश कर कटघोरा उपजेल भेज दिया गया है। फरार दूसरे आरोपी संजय कंवर की तलाश जारी है।