फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   बिना हैल्मेट चला रहे वाहनों की चेकिंग से हड़कंप

बिना हैल्मेट चला रहे वाहनों की चेकिंग से हड़कंप

Fri, 24 May 2019 11:32 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 May 2019 11:32 PM IST
विज्ञापन
बिना हैल्मेट चला रहे वाहनों की चेकिंग से हड़कंप
बिना हेलमेट वाहन चला रहे चालकों के चालान
विज्ञापन

ललितपुर। रफ्तार के कहर से शहरी क्षेत्र में कई वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने से लोग घायल हो रहे हैं। कई लोगं तो दूसरों के तेज रफ्तार वाहनों की चपेट में आकर जान तक गवां चुके हैं। इसके चलते पुलिस प्रशासन द्वारा ऐसे तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण करने के लिए शुक्रवार को तुवन चौराहा पर यातायात पुलिस द्वारा चेकिंग अभियान चलाया गया। जिसमें यातायात पुलिस ने कई वाहनों के चालान किए और करीब 3300 रुपए शमन शुल्क भी वसूला।

शहर की मुख्य सड़कों से लेकर गलियों में भी तेज रफ्तार वाहन निकलते रोजाना देखा जा सकता है। ऐसे वाहन चालकों द्वारा न तो अपनी जान की ही परवाह की जाती है और न ही वे दूसरों की जिंदगी का मोल समझते हैं। वह सिर्फ अपनी मौज मस्ती के लिए तेज रफ्तार वाहन चलाकर खुद के साथ दूसरों की जिंदगी से भी खिलवाड़ करते सड़कों पर देखे जा सकते हैं। यहां तक रात होते हुए भीड़ भाड़ वाली सड़कों पर भी काफी तेज गति से वाहन चलाते हैं। जिसमें कई लोग चुटहिल तक हो जाते हैं। ऐसे में पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर शहर की सड़कों पर थानाध्यक्षों के साथ ही पुलिस चौकी इंचार्ज और यातायात पुलिस को आवश्यक दिशा निर्देश देकर ऐसे वाहन चालकों के खिलाफ अभियान चलाकर नियंत्रण करने को कहा गया था। जिस पर पिछले दिनों में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा शहर के विभिन्न चौराहों पर अभियान चलाकर तेज रफ्तार वाहन चलाने वाले युवाओं पर शिकंजा कसा था और पकड़े गए युवा चालकों के परिजनों को हिदायत देने के बाद ही उनके वाहन छोड़े गए थे। जबकि आगे से ऐसा करने वालों के वाहन सीज करने की चेतावनी भी दी गई थी। इसी क्रम में शुक्रवार को यातायात पुलिस द्वारा तुवन मंदिर चौराहा पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया, जिसमें तेज रफ्तार फर्राटा भरने वाले युवाओं को पकड़कर उनके वाहनों के चालान किए और 3300 रुपए शमनशुल्क भी वसूला। वहीं बिना हैल्मेट वाहन चालकों के भी चालान कर उन्हें चेतावनी दी और उनके खुद के जीवन के प्रति सचेत होकर नियमों के तहत वाहन चलाने के निर्देश दिए। यातायात निरीक्षक आशुतोष मिश्रा ने बताया कि तेज रफ्तार वाहन चालकों के खिलाफ अभियान चलाया गया और शमन शुल्क वसूला गया है। यह समय-समय पर वाहन दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed