{"_id":"5ce831a6bdec2207186a668a","slug":"155872098413-lalitpur-news27","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे स्टेशन पर बीमार मिले व्यक्ति की मौत्","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
रेलवे स्टेशन पर बीमार मिले व्यक्ति की मौत्
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे स्टेशन पर मिले बीमार व्यक्ति की मौत
ललितपुर। रेलवे स्टेशन पर बीमार हालत में मिले उड़ीसा निवासी एक व्यक्ति की जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार उड़ीसा राज्य के गरा निवासी सदासिंह (50 वर्ष) पुत्र विश्वनाथ 23 मई की मध्य रात्रि करीब सवा बारह बजे रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर बीमार अवस्था में पेट में दर्द होने के कारण कराह रहे थे। आवाज सुनकर जीआरपी इंस्पेक्टर ने इसकी सूचना आरपीएफ को दी, जिस पर आरपीएफ कर्मचारी ने उपस्टेशन अधीक्षक से मेमो लेकर बीमार यात्री को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया। बृहस्पतिवार की देर रात के बाद करीब साढ़े तीन बजे उक्त व्यक्ति की बीमारी के चलते जिला अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सिविल लाइन चौकी इंचार्ज जितेंद्र सिंह चंदेल ने बताया उड़ीसा निवासी उक्त व्यक्ति की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। जिसका पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।