फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   क्राइम: आधे घंटे तक ग्रामीणों ने रोकी ट्रेन

क्राइम: आधे घंटे तक ग्रामीणों ने रोकी ट्रेन

Mon, 30 Jul 2018 05:16 AM IST
Updated Mon, 30 Jul 2018 05:16 AM IST
विज्ञापन
क्राइम: आधे घंटे तक ग्रामीणों ने रोकी ट्रेन
ग्रामीणों ने आधे घंटे बाधित रखा रेलवे ट्रैक
विज्ञापन

ललितपुर। ललितपुर-टीकमगढ़ रेलवे लाइन पर बिरारी स्टेशन के पास रविवार को ग्रामीणों ने आधे घंटे तक रेलवे ट्रैक को जाम रखा। इससे एक मालगाड़ी आधे घंटे तक प्रभावित रही। ग्रामीणों ने बताया कि झांसी-टीकमगढ़ पैसेंजर ट्रेन में क्षमता से अधिक सवारियां हो जाने पर जगह न मिल पाने के कारण स्टेशन पर खड़े ग्रामीणों ने रोक लिया। सूचना पर पहुंची जीआरपी व सिविल पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाया और ट्रेन को रवाना किया।

मध्य प्रदेश के जिला टीकमगढ़ के टीला गांव में एक बाबा कई बीमारियों को खत्म करने के नाम पर सप्ताह में तीन दिन दवाई पिलाते हैं। रविवार को वहां दवाई पीने के लिए जनपद के कई ग्रामों से ग्रामीण जाते हैं। इस विषय में रेल प्रशासन को भी इन दिनों अतिरिक्त बोगी के लिए प्रार्थना पत्र दिया जा चुका है। झांसी-टीकमगढ़ पैसेंजर जब ललितपुर स्टेशन पहुंची तो वहां फुल हो गई। बिरारी स्टेशन पहुंचने पर कुछ सवारियां ही ट्रेन में बैठ पाईं। परंतु सवारी अधिक होने के कारण कुछ लोग ट्रेन की छत पर चढ़ गऐ, इसके बाद कुछ लोग जब ट्रेन में सवार नहीं हो पाये तो उन्होंने चेन खींचकर ट्रेन रोक दी और ट्रैक पर आ गए। इसकी सूचना आरपीएफ, जीआरपी सहित सिविल पुलिस को भी दी गई। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने लोगों को समझाया और समझा-बुझाकर शांत किया व ट्रेन को आगे के लिए रवाना किया। वहीं इस संबंध में रेलवे पीआरओ मनोज कुमार ने बताया कि छात्रों ने रेलवे ट्रैक पर पहुंचकर विरोध किया था। छात्रों का कहना था कि मालगाड़ी को पहले आगे भेज दिया जाता है, इस कारण पैसेंजर ट्रेन लेट हो जाती है। इससे उन्हें स्कूल पहुंचने में देरी हो जाती है। रेलवे ट्रैक पर आने के कारण कोई भी ट्रेन प्रभावित नहीं हुई है, सिर्फ कुछ देर मालगाड़ी खड़ी रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed