फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   अवैध उत्खनन से राममंदिर गिरने की आशंका जताई

अवैध उत्खनन से राममंदिर गिरने की आशंका जताई

Fri, 13 Jul 2018 01:05 AM IST
Updated Fri, 13 Jul 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
अवैध उत्खनन से राममंदिर गिरने की आशंका जताई
अवैध उत्खनन से राम मंदिर गिरने की आशंका जताई
विज्ञापन

ललितपुर। तहसील तालबेहट अंतर्गत ग्राम कड़ेसराकलां निवासी ग्रामीणों ने डीएम को एक ज्ञापन देकर अवैध उत्खनन से गांव की पहाड़ी पर बने राममंदिर के गिरने की आशंका जाहिर की है। ग्रामीणों ने डीएम से राममंदिर की सुरक्षा के लिए उत्खनन रोकने की मांग की है। ग्राम कड़ेसराकलां निवासी ग्रामीणों ने डीएम को दिए ज्ञापन में बताया कि गांव में पहाड़ी पर करीब 250 वर्षों पुराना राममंदिर बना हुआ है। इस मंदिर से लगी हुई भूमि पर गांव के ही कुछ दबंग अवैधानिक तरीके से मुरम मिट्टी का खनन करने में लगे हैं। इससे उपरोक्त मंदिर गिरने की संपूर्ण संभावना बनी हुई है। उक्त लोग अवैधानिक तरीके से लगातार मिट्टी उठान कर रहे हैं। गत 16 जनवरी को तहसील दिवस में भी शिकायत की गई थी, जिस पर यहां डीएम के निर्देश पर यह खनन रोका गया था, लेकिन अब फिर से यहां मुरम मिट्टी का अवैध खनन शुरू हो गया है। इससे यहां मंदिर गिरने की पूरी संभावना बन गई है। ग्रामीणों ने डीएम से शीघ्र ही उक्त अवैध मुरम का खनन रोकने और मंदिर की सुरक्षा की मांग की है। ज्ञापन पर वीरेंद्र सिंह, कृष्णपाल सिंह, निशांत, उमा देवी, याशिका पुरोहित, राजप्रताप सिंह, शैलेंद्र कुमार, सहजेंद्र सिंह, अजय सिंह, नगें्रद प्रताप सिंह, अभिषेक बुंदेला, अमर सिंह, रामप्रकाश, केशवदास तिवारी, ज्ञानसिंह, सुनील, चंदन आदि के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed