फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   15 thousand robbed half dead with sticks , poles

लाठी-डंडों से अधमरा कर 15 हजार लूटे

Mon, 07 Dec 2015 01:36 AM IST
ब्यूरो
ब्यूरो Updated Mon, 07 Dec 2015 01:36 AM IST
विज्ञापन
15 thousand robbed half dead with sticks , poles
तालबेहट (ललितपुर)। राजमार्ग पर रविवार को पवा सैन बोर्ड के पास तड़के आधा दर्जन बदमाशों ने एक ट्रक चालक और क्लीनर की पिटाई कर 15 हजार रुपये लूट लिए। ट्रक चालक की शिकायत पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ कोतवाली तालबेहट में लूट का मामला दर्ज किया गया। घटना की जानकारी के बाद एसपी प्रभाकर चौधरी एवं सीओ कुंवर बहादुर सिंह ने मौके का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


ट्रक (एचआर- 55 के - 4315) सुबह तीन से चार के मध्य झांसी से ललितपुर की ओर जाते समय पवा सेन बोर्ड के पास पंचर हो गया। जैसे ही सह चालक करनैल सिंह पुत्र आत्मराम निवासी नई दिल्ली उसे ठीक करने के लिए ट्रक से उतरा तभी पहले से मौजूद बदमाशों ने उस पर लाठियां से हमला कर दिया।
विज्ञापन


उसके बाद बदमाशों ने चालक जनरैल सिंह पुत्र महेंद्र सिंह निवासी वादीकलां जिला गुरुदासपुर हाल निवासी गांधी नगर बीओसी ट्रांसपोर्ट दिल्ली की भी जमकर धुनाई कर ट्रक में रखे 15 हजार रुपये लूट लिए। लुटेरे उनके मोबाइल फोन की बैटरी भी निकाल ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद ट्रक चालक ने अन्य ट्रकों को रोककर फोन अपने साथी को सूचना दी। सूचना के तुरंत बाद उसका साथी जो उसके कुछ आगे निकल गया रहा था तत्काल मौके पर आ गया। बाद में दोनों घायलों को सीएचसी तालबेहट लाया गया। जकरनैल सिंह पुत्र आत्माराम को मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर
दिया गया।

बाद में जनरैल सिंह की शिकायत पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट का मामला दर्ज कर लिया गया। घटना की जानकारी के बाद पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चौधरी ने पुलिस क्षेत्राधिकारी कुंवर बहादुर सिंह, प्रभारी निरीक्षक हाकिम सिंह के साथ मौके का निरीक्षण किया।

मौके पर पूरी स्थिति की जानकारी ली। इसके बाद मामलें के खुलासे के लिए कोतवाली पुलिस के अलावा एसओजी की टीम को भी लगाया।

आसपास के लोगों के शामिल होने की आशंका
काफी समय बाद सड़क पर इस तरह की घटना होना लोगों के गले नहीं उतर रही है। ट्रक चालक जिस स्थान पर घटना को होना बता रहा है वहां सुबह से देर रात तक शराब पीने वालों को मजमा लगा रहता है। इसके अलावा इस समय वहा ग्राम सभा की जमीन पर अवैध कब्जा करने का सिलसिला चल रहा है, जिसके चलते अवैध कब्जाधारी रात में निर्माण कार्य करते है।


ऐसी स्थिति में बाहर से कोई व्यक्ति आकर इस तरह की घटना को अंजाम देकर भाग जाए लोगों के लगे नहीं उतर रहा है। इसमें किसी न किसी स्थानीय बदमाश की संलिप्तता अवश्य होगी। घटना के पीड़ितों के अनुसार बदमाशों की भाषा भी स्थानीय थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed