फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   बंदी ने लगाए जेलर पर मारपीट के आरोप

बंदी ने लगाए जेलर पर मारपीट के आरोप

Wed, 05 Dec 2018 01:31 AM IST
Updated Wed, 05 Dec 2018 01:31 AM IST
विज्ञापन
बंदी ने लगाए जेलर पर मारपीट के आरोप
बंदी ने लगाए जेलर पर मारपीट के आरोप
विज्ञापन

बंदी ने पेशी के दौरान की एडीजे से शिकायत
न्यायाधीश ने जेलर को किया तलब
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। चर्चित सैक्स रैकेट प्रकरण में जिला कारागार में एक अभियुक्त ने न्यायालय में पेशी के दौरान एडीजे को एक शिकायती पत्र देकर जेलर पर रुपये मांगने, मैला उठवाने, रुपए न देने पर खाना नहीं देने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। जिस पर न्यायालय ने जिला जेल के जेलर को पांच दिसंबर को न्यायालय में तलब किया है।
जिला कारागार में बंदियों से मारपीट और उन्हें तरह-तरह से प्रताड़ित करने के मामले आए दिन सामने आते रहते हैं। ढाई माह पूर्व ही एक ऐसा ही मामला तब सामने आया था, जब पैसों की मांग को लेकर प्रताड़िना के दौरान एक बंदी की मौत तक हो गई थी। जिसके चलते उक्त बंदी के परिजनों द्वारा जेल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए ब्याना नाले पर शव को रोककर जाम लगाते हुए जांच की मांग की थी। अब जेल प्रशासन की प्रताड़ना का एक और मामला सामने आया है, जब चर्चित सैक्स रैकेट प्रकरण में आरोपी बंदी राहुल नायक उर्फ राही पुत्र राजनायक ने मंगलवार को न्यायालय में पेशी के दौरान अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश को एक शिकायती पत्र देकर जिला कारागार में निरुद्घ होने के दौरान उससे रुपयों की मांग करने, रुपयों की मांग पूरी न होने पर खाना नहीं देने, मैला उठवाने, पेड़ से बांधकर मारपीट करने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ित बंदी ने न्यायालय में अपने जख्म भी दिखाए। जिस पर न्यायाधीश ने जेलर को उक्त मामले में पांच दिसंबर को सुबह साढ़े दस बजे न्यायालय में तलब किया है। साथ ही न्यायाधीश ने बंदी का चिकित्सीय परीक्षण कराने के आदेश भी दिए हैं। जेल प्रशासन पर इस प्रकार के आरोप बंदी द्वारा लगाए जाने पर जेल में बंदियों व कैदियों की सुरक्षा एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई। वहीं अभियुक्त के अधिवक्ता ने बताया बंदी ने मंगलवार को न्यायालय में पेशी के दौरान अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश को खुद शिकायती पत्र देकर जिला कारागार में मारपीट व विभिन्न प्रकार के प्रताड़ित करने के आरोप लगाए हैं। जिस पर न्यायाधीश ने जेलर को पांच दिसंबर को न्यायालय में तलब किया है।
विज्ञापन


बंदी के साथ किसी ने मारपीट नहीं की है। कैदियों के विवाद होने पर बंदी की बैरक को बदला था। इस कारण वह कुछ संदिग्ध लोगों के कहने पर इस तरह के आरोप लगा रहा है। बंदी द्वारा दिखाए गए जख्म मारपीट के नहीं हैं वह उसने खुद ही या अपने सहयोगियों के माध्यम से बनाए हैं। कोर्ट में बुधवार को पेश होने का आदेश प्राप्त हुआ है। कोर्ट जाकर अपना पक्ष रखा जाएगा। बंदी की ओर से लगाए गए सभी आरोप निराधार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीके मिश्रा, जेलर
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed