{"_id":"5b60c31f4f1c1bb37b8b59ac","slug":"141533068063-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्राइम: बंदूक की नोंक पर डकैती","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
क्राइम: बंदूक की नोंक पर डकैती
Updated Wed, 01 Aug 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बंदूक के दम पर डकैती, दो घायल
जेवरात व नगदी लूट ले गए आरोपी
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। शहर कोतवाली अंतर्गत बुढ़वार गांव में असलहा के बल पर घर में डकैती डालने और तीन लोगों को घायल करने के आरोप में पुलिस ने दस आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
बुढ़वार गांव निवासी मुलायम सिंह यादव पुत्र रामकृपाल ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि सोमवार की रात वह परिजनों के साथ घर पर सो रहा था। तभी रात करीब तीन बजे गांव के भगवान सिंह, जगराम, वृगभान, इन्द्रपाल, चाली, महेन्द्र, अरविन्द, बंटी, राजेन्द्र व जितेन्द्र एकराय होकर घातक हथियारों व असलहों से लैस होकर घर में घुस आए और मारपीट शुरू कर दी। विरोध करने पर जयराम व भगवान सिंह ने बंदूक से फायर कर दिया। जिससे उसका बड़ा भाई नंदराम व वह घायल हो गया। यह देख आरोपी घर में तोडफ़ोड़ कर घर में रखे एक लाख की नगदी व दो लाख के जेवरात सहित ट्रैक्टर एवं बाइक के कागजात सहित अन्य दस्तावेज लेकर जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। इस मारपीट के दौरान पीड़ित व उसके बड़े भाई सहित अन्य लोग चोटिल हो गए। परिजनों द्वारा घायलों को जिला अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने नंदराम की हालत गंभीर देख झांसी रेफर कर दिया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ डकैती सहित अन्य धारा में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।